France Riots: फ्रांस में दंगाइयों ने चीनी नागरिकों पर किया हमला, नाराज चीन ने मैक्रों सरकार से की ये मांग
फ्रांस में पांच दिनों से हिंसा जारी है। अब तक करीब 3 हजार दंगाई हिरासत में लिए जा चुके हैं। सड़कों पर 45,000 से अधिक पुलिस की तैनाती है मगर ये आग बुझने का नाम नहीं ले रही है।
फ्रांस के 9 शहर ऐसे हैं जहां पर इस वक्त भी हिंसा का तांडव जारी है। इस बीच हिंसक दंगों में पहली बार विदेशी नागरिकों पर हमला हुआ है। ये वरदात फ्रांस के बड़े शहर मासे में हुई है जहां पर चीनी नागरिकों पर हमले किए गए हैं।

मासे में चीनी टूरिस्टों को ले जा रही बस की खिड़कियां तोड़ दी गईं, जिसमें कुछ चीनी यात्री घायल हो गए। इस घटना के बाद चीन ने फ्रांस सरकार के साथ कड़ी आपत्ति दर्ज की है।
चीन के कांसुलर मामलों के कार्यालय ने एक बयान में कहा, मासे में चीन के महावाणिज्य दूतावास ने फ्रांस से शिकायत की है कि इस दक्षिणी शहर में एक चीनी पर्यटक समूह को ले जा रही बस की खिड़कियां तोड़ दी गईं, जिससे बस में बैठे चीनी नागरिकों को मामूली चोटें आईं।
बयान में कहा गया है कि बयान में कहा गया है कि कॉन्सुलेट जनरल की औपचारिक शिकायत में फ्रांस से चीनी नागरिकों और उनकी संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया है।
चीन के सरकारी प्रसारक सीसीटीवी के अनुसार, अल्जीरियाई मूल के एक किशोर की पुलिस द्वारा गोली मारकर हत्या के बाद हाल के दिनों में फ्रांसीसी शहरों में हुई हिंसा के दौरान दंगाइयों ने बस पर हमला किया था। वाणिज्य दूतावास के बयान में कहा गया है कि चीनी पर्यटक अब फ्रांस छोड़ चुके हैं।
वाणिज्य दूतावास कार्यालय के बयान में कहा गया है कि फ्रांस में रहने वाले या फ्रांस जाने वाले चीनी नागरिकों को हाल के दिनों में देश भर में हुए दंगों के मद्देनजर सतर्क और अधिक सावधान रहना चाहिए।
आपको बता दें, कि 27 जून को फ्रांसीसी पुलिस ने सुबह 9 बजे ट्रैफिक जांच के दौरान कार से जा रहे 17 साल के नाहेल एम नाम के लड़के को गोली मार दी थी। इस हादसे को लेकर पुलिस ने दावा किया कि कार के टायर पर फायर करने के दौरान चालक को गोली लगी।
हालांकि बाद में वायरल हुए वीडियो में दिखा कि ट्रैफिक पुलिस उस लड़के को रोकने की कोशिश करते हैं, लेकिन वो भागने की कोशिश करता है, जिसके बाद ट्रैफिक पुलिस गोली चला दे देती है। इस घटना के बाद से फ्रांस में दंगे हो रहे हैं।
पीड़ित परिवार के वकील के अनुसार नाहेल का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं था। उसके साथ पुलिस जांच से बचने की घटनाएं हुई थीं। उसे सितंबर में किशोर अदालत के सामने पेश होने के लिए समन मिला था।












Click it and Unblock the Notifications