'मुझे मेरे दोस्त पीएम मोदी पर पूरा विश्वास है...' G20 पर भारत के समर्थन में खुलकर आए फ्रांसीसी राष्ट्रपति

भारत में अगले साल जी20 शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा और इस साल इंडोनेशिया में हुए जी20 सम्मेलन में भारत को अगले एक साल के लिए जी20 ग्रुप की अध्यक्षता सौंपी गई है।

France India G20 Presidency

France India G20 Presidency: भारत ने एक दिसंबर 2022 से जी20 देशों की अध्यक्षता संभाल ली है और जी20 के सदस्य देशों से लगातार भारत को पूरा समर्थन मिल रहा है और भारत को लेकर जी20 के शक्तिशाली देशों ने काफी उम्मीदें लगाई हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के बाद फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने भी ट्वीट कर भारत की तारीफ की है और उन्होंने कहा है, कि उन्हें पूरा विश्वास है, कि भारत के नेतृत्व में दुनिया विकास के एक नये रास्ते पर आगे बढ़ेगा।

फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने क्या कहा?

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रविवार को ट्विटर पर भारत के जी20 नेतृत्व में गहरा विश्वास जताया है और उन्होंने कहा कि, "एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य। भारत ने जी20 की अध्यक्षता संभाली है और मुझे अपने मित्र नरेंद्र मोदी पर पूरा विश्वास है, कि वे हमें शांति और अधिक स्थिर दुनिया बनाने के लिए हम सभी एक एकर साथ लाएंगे।" आपको बता दें कि, इमैनुएल मैक्रों और पीएम नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल में भारत और फ्रांस काफी करीब आए हैं और दोनों देशों के बीच रक्षा क्षेत्र में कई अहम समझौते किए गये हैं। भारत ने फ्रांस से राफेल फाइटर जेट खरीदा है, तो इंडो-पैसिफिक में भी भारत और फ्रांस काफी अहम साझेदारी की तरफ बढ़ रहे हैं।

मालदीव ने भी दी थी बधाई

फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों से पहले शुक्रवार को मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह ने भी भारत के औपचारिक रूप से जी20 की अध्यक्षता संभालने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी थी। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा था कि, "जी20 की अध्यक्षता ग्रहण करने पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारत सरकार और भारत के लोगों को बधाई। मुझे भारत के नेतृत्व पर पूरा भरोसा है, कि वह कूटनीति को बढ़ावा देगा और आम सहमति बनाने के लिए बातचीत करने के साथ साथ वैश्विक मामलों में प्रमुख मुद्दों पर स्थायी समाधान ढूंढेगा।" आपको बता दें कि, G20 अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक सहयोग का प्रमुख मंच है, जो वैश्विक जीडीपी का करीब 85 प्रतिशत, ग्लोबल ट्रेड का करीब 75 प्रतिशत और विश्व जनसंख्या के लगभग दो-तिहाई हिस्से का प्रतिनिधित्व करता है। G20 अध्यक्षता के दौरान भारत सरकार अगले एक साल के दौरान पूरे भारत में 200 जी20 सम्मेलनों का आयोजन करेगा, जिसमें अलग अलग देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। वहीं, अगले साल नवंबर महीने में भारत में जी20 शिखर सम्मेलन का आयोजन होगा, जिसमें पूरी दुनिया के तमाम बड़े नेता भारत पहुंचेंगे और ये हाई प्रोफाइल इवेंट होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+