सलमान रुश्दी के पक्ष में कूदा फ्रांस, राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की चेतावनी, बोले, अब यह लड़ाई हमारी है....
हमले के कारण सलमान रुश्दी के लिवर को नुकसान पहुंचा है और उन्हें अपनी एक आंख भी गंवानी पड़ सकती है। हमला उस समय हुआ जब वह न्यूयॉर्क के चौटाउक्वा संस्थान के एक कार्यक्रम में बोलने जा रहे थे।
पेरिस, 13 अगस्त : फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने भारतीय मूल के लेखक सलमान रुश्दी पर हुए जानलेवा हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा, सलमान रुश्दी की लड़ाई हमारी है। अब यह लड़ाई यूनिवर्सल ( सार्वभौमिक) हो चुका है।

फ्रांस का कंट्टरपंथियों को चेतावनी, हम रुश्दी के साथ हैं
भारतीय मूल के लेखक सलमान रुश्दी पर हमले की निंदा करते हुए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा कि रुश्दी की लड़ाई अब सार्वभौमिक है। उन्होंने कट्टरपंथियों पर निशाना साधते हुए कहा कि, अब रुश्दी की नहीं, हमारी लड़ाई है।
फ्रांस ने कहा, सलमान रुश्दी पर हमला 'कायरतापूर्ण'
बुकर पुरस्कार विजेता सलमान रुश्दी पर हुए हमले से क्षुब्ध फ्रांस के राष्ट्रपति ने आगे ट्वीट कर कहा, कहा कि, '33 वर्षों से, सलमान रुश्दी ने स्वतंत्रता और अश्लीलता के खिलाफ लड़ाई को मूर्त रूप दिया। जिसका नतीजा यह हुआ कि नफरत और बर्बरता की ताकतों के कायरतापूर्ण हमले का वे शिकार हो गए।'
बोरिस जॉनसने रुश्दी पर हमले की कड़ी निंदा की
वहीं, ब्रिटेन के प्रधान मंत्री बोरिस जॉनसन ने भी हमले की निंदा की और ट्वीट किया, "हैरान है कि सर सलमान रुश्दी को चाकू मार दिया गया है, हमें उनके बचाव में आना होगा। मेरी संवेदनाएं उनके चाहने वालों के साथ है। हम उम्मीद करते हैं कि रुश्दी ठीक हो जाएं। वहीं, सलमान रुश्दी पर हुए हमले की कई देशों के राजनेताओं ने कड़ी निंदा की है।

अमेरिका ने रुश्दी के ठीक होने की प्रार्थना की
व्हाइट हाउस में अमेरिका के राष्ट्रपति के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए सलमान रुश्दी के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं। बता दें कि भारतीय मूल के ब्रिटिश लेखक रुश्दी को उनकी किताब 'द सैटेनिक वर्सेज' के कारण ईरान से जान से मारने की धमकी मिली थी। सलमान रुश्दी की ये किताब 1988 में रिलीज हुई थी। 30 साल पहले सलमान रुश्दी के खिलाफ फतवा जारी किया गया था, जिसके बाद अब उन पर हमला हुआ है।

न्यूयॉर्क में कार्यक्रम के दौरान रुश्दी पर हमला
बता दें कि, न्यूयॉर्क में एक कार्यक्रम के दौरान सलमान रुश्दी के गर्दन और धड़ में चाकू घोंपा गया था। वहीं उन्हें पेट में भी चाकू मारा गया है। जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया था। अमेरिकी पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है। न्यूयॉर्क राज्य पुलिस ने सलमान रुश्दी पर हमला करने वाले संदिग्ध की पहचान न्यू जर्सी के 24 वर्षीय हादी मटर के रूप में की है। हालांकि इस घटना को उसने अंजाम क्यों दिया, इसके पीछे का मकसद अभी भी अज्ञात है।
Recommended Video

रुश्दी को वेंटिलेटर पर रखा गया
हमले के कारण सलमान रुश्दी के लिवर को नुकसान पहुंचा है और उन्हें अपनी एक आंख भी गंवानी पड़ सकती है। हमला उस समय हुआ जब वह न्यूयॉर्क के चौटाउक्वा संस्थान के एक कार्यक्रम में बोलने जा रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications