फ्रांस सरकार का फैसला, पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड मसूद अजहर की संपत्ति होगी फ्रीज
पेरिस। फ्रांस ने फैसला किया है कि वह आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मौलाना मसूद अजहर की देश में स्थित सभी प्रकार की संपत्तियों को फ्रीज करेगा। फ्रांस की सरकार की ओर से शुक्रवार को इस बात की जानकारी दी गई है। फ्रांस के आतंरिक मंत्रालय, वित्त मंत्रालय और विदेश मंत्रालय की ओर से इस बात की जानकारी देते हुए एक ज्वॉइन्ट स्टेटमेंट जारी किया गया है। इस बयान में यह कहा गया है कि फ्रांस की तरफ से मसूद अजहर को यूरोपियन यूनियन की उस लिस्ट में शामिल करने का प्रस्ताव पर चर्चा की जाएगी, जिसमें आतंकी गतिविधियों में संलिप्त लोगों के नाम होते हैं।

यूरोपियन यूनियन की प्रतिबंधित लिस्ट में आएगा मसूद अजहर
14 फरवरी को पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद से लगातार पाकिस्तान पर दबाव बढ़ता जा रहा है। इस हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। हमले की जिम्मेदारी जैश ने ली थी। बुधवार को चीन ने चौथी बार जैश ए मोहम्मद के सरगना मौलाना मसूद अजहर को ग्लोबल आतंकी घोषित करने वाले प्रस्ताव में वीटो लगाकर अंड़गा डाल दिया। यूनाइटेड नेशंस सिक्योरिटी काउंसिल (यूएनएससी) चीन की ओर से अपने इस रुख का बचाव यह कहते हुए किया गया है कि उसे इस पूरे मामले में और गहनता से जांच करनी है। चीन की मानें तो वह भारत के साथ अच्छे संबंधों का इच्छुक है लेकिन साथ ही उसे पूरे मामले की गहनता से जांच करनी है। 26 फरवरी को बालाकोट में इंडियन एयरफोर्स के हवाई हमले के बाद 27 फरवरी को फ्रांस, अमेरिका और ब्रिटेन की तरफ से यूएनएससी में मसूद अजहर को नियम 1267 के तहत ग्लोबल आतंकी घोषित करने वाला प्रस्ताव पेश किया गया था।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications