निक्‍सन की बेटी के साथ बुश का अफेयर, पिता ने प्‍लान की थी बुश की डेट

डलास। अमेरिका के पूर्व राष्‍ट्रपति जॉर्ज डब्‍ल्‍यू बुश ने मंगलवार को अपने जवानी के दिनों को याद किया। बुश ने पहली बार दुनिया के सामने यह बात कुबूल की कि उनका पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन की बेटी के साथ अफेयर था। बुश के मुताबिक उन्‍होंने निक्‍सर की बेटी को को डेट जरूर किया था, लेकिन उनका रिश्ता ज्यादा बेहतर नहीं चल पाया।

bush-had-affair-with-nixon-daughter

अपनी किताब में किया खुलासा

बुश ने इसी हफ्ते रिलीज हुई अपने पिता और पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज एच डब्ल्यू बुश की एक किताब 'अ पोर्ट्रेट ऑफ माय फादर' में यह किस्सा बताया। सीनियर बुश जब 1960 में टेक्सास से हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स के मेंबर थे तब उन्होंने अपने बेटे के लिए ट्रीसिया निक्सन के साथ डेट अरेंज की थी।

जूनियर बुश पहली बार व्‍हाइट हाउस से ट्रीसिया को पिक करने गए थे। उन्होंने कहा कि डिनर के वक्त मैंने कुछ मक्खन लिया एक गिलास उठाया और दशहत भरी निगाहों से पूरी टेबल पर रेड वाइन को फैले देखा।

इसके बाद मैंने सिगरेट जलाई और फिर ट्रीसिया ने कहा कि मैं सिगरेट नहीं पीती।जॉर्ज ने लिखा कि डेट तब खत्म हुई जब ट्रीसिया ने कहा कि वह उन्हें तुरंत व्‍हाइट हाउस ड्रॉप कर दें।

किताब को बताया पिता की लवस्‍टोरी

जूनियर बुश ने इस किताब को अपने पिता की लव स्टोरी बताया है।इस किताब में उन्होंने परिवार को लेकर भी चिंता जताई हैं। उन्होंने लिखा कि इसी साल अपने 90वें जन्मदिन पर सीनियर बुश ने पैराशूट जंप करने का फैसला किया। जब सीनियर बुश पैराशूट से कूदने वाले थे तो उनसे पूछा गया कि उनकी बर्थडे विश क्या है। इस पर उन्होंने कहा कि बस पैराशूट खुल जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+