पाकिस्तान की राजनीति में मुशर्रफ परवेज की होने जा रही है वापसी, इमरान की बढ़ेगीं मुश्किलें
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ राजनीति में लौटने की योजना बना रहे हैं। परवेज मुशर्रफ की राजनीति में वापसी पाक प्रधानमंत्री इमरान खान की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। दरअसल परवेज मुशर्रफ ने अपने बिगड़ते स्वास्थ्य के कारण राजनीति से अवकाश ले लिया था। अब उनकी आल पाकिस्तान मुस्लिम लीग (एपीएमएल) का कहना है कि मुशर्रफ का स्वास्थ्य अब पहले से बेहतर है और अब वह देश की राजनीति में लौटने की योजना बना रहे हैं।

राजनीतिक पार्टी ऑल पाकिस्तान मुस्लिम लीग के प्रमुख परवेज मुशर्रफ 6 अक्टूबर को वापसी की घोषणा कर सकते हैं। दरअसल 6 अक्टूबर को उनकी पार्टी का स्थापना दिवस मनाया जाता है। परवेज मुशर्रफ अपनी राजनीति में वापसी के अलावा, 6 अक्टूबर को दुबई से एक वीडियो कॉल के माध्यम से अपनी पार्टी के सदस्यों को भी संबोधित करेंगे। एपीएमएल की महासचिव महरीन मलिक ने बताया कि पूर्व राष्ट्रपति ने बीते महीने लंदन के एक अस्पताल में बारह दिन तक इलाज कराया। वह अब पहले से बेहतर महसूस कर रहे हैं और दुबई लौट आए हैं।
परिवार के अनुसार, पूर्व राष्ट्रपति पूरे शरीर में अंगों और ऊतकों में अमाइलॉइड नामक एक असामान्य प्रोटीन के निर्माण के कारण होने वाली दुर्लभ बीमारी एमाइलॉयडोसिस से पीड़ित हैं। एक अधिकारी के हवाले से कहा कि मुशर्रफ अपनी हालत में सुधार के बाद वापसी की योजना बना रहे हैं। एपीएमएल की महासचिव ने कहा कि मुशर्रफ के निर्देश के बाद अब पार्टी समूचे पाकिस्तान में अपनी राजनैतिक गतिविधियां शुरू करने जा रही है।
मुशर्रफ मार्च 2016 से दुबई में रह रहे हैं। 76 साल के जनरल मुशर्रफ पर संविधान को निलंबित करने के लिए राजद्रोह के मामले का सामना करना पड़ रहा है, जिसके लिए उन्हें 2014 में दंडित किया गया था। पाकिस्तान में उच्च राजद्रोह के लिए एक दोषी को मृत्युदंड या आजीवन कारावास दिया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications