नवाज शरीफ को फिर से उनकी पार्टी का अध्यक्ष चुना गया
कराची। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को एक बार फिर से उनकी पार्टी पीएमएल-एन का अध्यक्ष चुन लिया गया है। नवाज शरीफ को निर्विरोध पार्टी का अध्यक्ष चुना गया है, ऐसे में एक बार फिर से नवाज शरीफ को पार्टी का सर्वेसर्वा बना दिया गया है। पीएमएल-एन के नेता डॉक्टर तारिक फजल चौधरी ने नवाज शरीफ को पार्टी के अध्यक्ष के पद पर चुने जाने के लिए उनकी ओर से आवेदन किया था, उन्होंने पाकिस्तान चुनाव आयोग में नवाज शरीफ की दावेदारी का आवेदन किया था, नवाज शरीफ के विरोध में किसी भी उम्मीदवार ने आवेदन नहीं किया था।

पाकिस्तान चुनाव आयोग नवाज शरीफ के उम्मीदवारी का आधिकारिक रूप से ऐलान करेगा। नवाज शरीफ के चयन के बाद पार्टी ने नवाज पर भरोसा जताते हुए कहा कि शरीफ के नेतृत्व में पार्टी आगे बढ़ेगी, सेंट्रल वर्किंग कमेटी नियमों में बदलाव को भी हरी झंडी दे दी है, जिसके अनुसार पार्टी के अध्यक्ष के चुनाव पद के लिए लड़ने के लिए किसी भी तरह की पाबंदी नहीं होगी।
इसे भी पढ़ें- बिहार: मोहर्रम के ताजिया जुलूस में लगने लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे
गौरतलब है कि नवाज शरीफ को पनामा पेपर लीक्स मामले में कोर्ट ने दोषी ठहराते हुए उन्हें पाकिस्तान के प्रधानमंत्री पद से हटा दिया था, जिसके बाद उनके चुनाव लड़ने पर भी रोक लगा दी गई थी। यही नहीं कोर्ट ने हाल ही में नवाज शरीफ के बच्चों और दामाद के खिलाफ भी गैर जमानती वारंट जारी किया है, जिसके बाद पुलिस को निर्देश दिया गया है कि वह 9 अक्टूबर तक उन्हें गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश करे।












Click it and Unblock the Notifications