इमरान खान की बहनों ने अदियाला जेल के बाहर उन पर हुए 'क्रूर' पुलिस हमले की जांच की मांग की
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान बीते कुछ सालों से इस्लामाबाद के पास रावलपिंडी स्थित अदियाला जेल में बंद हैं। छह दिन पहले इमरान की तीन बहनों के साथ जो अदियाला जेल के बाहर उन पर और उनके समर्थकों पर जो पुलिस द्वारा "क्रूर" हमला किया गया उसकी निष्पक्ष जाँच की मांग की है। पिछले सप्ताह हुई इस घटना में उनकी बहनों ने पुलिस कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठाए हैं।
बता दें इमरान खान की बहनें - नूरीन नियाज़ी, अलीमा खान और डॉ. उज़मा खान - एक महीने से अपने भाई से मिलने की अनुमति न मिलने के बाद पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अन्य सदस्यों के साथ अदियाला जेल के बाहर धरने पर बैठी थीं। इसी दौरान पुलिसकर्मियों ने उन पर हमला कर दिया।

उनकी बहनों को पाकिस्तानी पुलिस ने कथित तौर पर सड़क पर घसीटा और उनके साथ मारपीट की। इस घटना में इमरान खान की बड़ी बहन नोरीन खानुम नियाज़ी की तबीयत बिगड़ गई।
पीटीआई के अनुसार, यह हमला "इमरान खान से मिलने की उनकी मांग के अपराध" के लिए किया गया था। पंजाब पुलिस प्रमुख उस्मान अनवर को लिखे एक पत्र में, खान की बहनों ने कहा कि यह हिंसा "क्रूर, सुनियोजित और पुलिसकर्मियों द्वारा बिना किसी उकसावे के की गई थी।"
नूरीन नियाज़ी ने बताया, "हमने उनके स्वास्थ्य को लेकर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया था। हमने न तो सड़कें रोकीं, न सार्वजनिक आवागमन बाधित किया और न ही किसी गैरकानूनी गतिविधि में शामिल हुए। फिर भी, बिना किसी चेतावनी या उकसावे के, इलाके की स्ट्रीटलाइट्स अचानक बंद कर दी गईं, जिससे जानबूझकर अंधेरा छा गया। इसके बाद पंजाब पुलिस कर्मियों द्वारा एक क्रूर और सुनियोजित हमला किया गया।"
उन्होंने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा, "71 साल की उम्र में, मुझे बालों से पकड़कर हिंसक रूप से जमीन पर पटक दिया गया और सड़क पर घसीटा गया, जिससे मुझे स्पष्ट चोटें आईं।" उन्होंने यह भी बताया कि जेल के बाहर मौजूद अन्य महिलाओं को थप्पड़ मारे गए और घसीटा गया।
नूरीन नियाज़ी ने आरोप लगाया कि पुलिस का यह आचरण "पिछले तीन सालों से शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे नागरिकों के खिलाफ अंधाधुंध बल प्रयोग का एक व्यापक और परेशान करने वाला पैटर्न" का हिस्सा है, जो "परेशान करने वाली दण्ड मुक्ति" को दर्शाता है।
उन्होंने कहा कि पुलिस का आचरण "पूरी तरह से आपराधिक, अवैध, नैतिक रूप से निंदनीय और एक लोकतांत्रिक समाज में किसी भी कानून प्रवर्तन एजेंसी के मौलिक कर्तव्यों के सीधे विरोधाभास में था।" खान की बहनों ने आईजीपी पंजाब से इस क्रूर हमले में शामिल सभी पुलिस कर्मियों के खिलाफ तत्काल कार्यवाही शुरू करने की मांग की है।
पीटीआई के संरक्षक-इन-चीफ खान अगस्त 2023 से कई मामलों में जेल में बंद हैं। सरकार ने एक महीने से अधिक समय से उनकी मुलाकातों पर अघोषित प्रतिबंध लगा रखा है। यहां तक कि खैबर-पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री सोहेल अफरीदी को भी खान से मिलने की अनुमति नहीं दी गई।
अफरीदी ने जेल में उनसे मिलने के सात लगातार प्रयास किए, लेकिन जेल अधिकारियों ने उन्हें अनुमति नहीं दी, जिनके बारे में खान का दावा है कि वे एक सेना अधिकारी द्वारा नियंत्रित होते हैं।












Click it and Unblock the Notifications