'पाक में हर कोई चाहता है मोदी हार जाएं', राहुल-ममता-केजरीवाल को मिला पाकिस्तान के पूर्व मंत्री का साथ
भारत में लोकसभा चुनाव अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है। छह चरण के मतदान समाप्त हो चुका है। आखिरी चरण का मतदान 1 जून को होगा। इस बार चुनाव में पाकिस्तान के नेताओं के भी बयान सामने आ रहे हैं। पाकिस्तान के पूर्व मंत्री फवाद चौधरी हुसैन ने भारत के चुनाव पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि विपक्षी दल के नेताओं को पाकिस्तान समर्थक बताया था। पीएम मोदी के बयान पर जवाब देते हुए फवाद चौधरी ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, ममता बनर्जी को एक साथ होना चाहिए ताकि ये लोग कट्टरपंथियों को हरा सकें।

आईएनएस को दिए इंटरव्यू में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह बहुत ही गंभीर मामला है, इसकी जांच होनी चाहिए। मुझे यह समझ नहीं आ रहा है कि आखिर कैसे कुछ चुनिंदा लोग जो हमारे खिलाफ दुश्मनी रखते हैं, उन्हे पाकिस्तान का समर्थन मिल रहा है। पाकिस्तान में कुछ लोग उनके समर्थन में आवाज उठाने लगते हैं।
फवाद ने कहा कि कश्मीर हो या भारत के अन्य हिस्से, यहां कट्टरपंथी विचारधारा का मुसलमान सामना कर रहे हैं। ऐसे में यह जरूरी है कि नरेंद्र मोदी चुनाव हारें। पाकिस्तान का भी हर व्यक्ति यह चाहता है कि नरेंद्र मोदी यह चुनाव हारें।
अगर ऐसा होता है तो भारत के साथ पाकिस्तान का संबंध बेहतर हो। नरेंद्र मोदी की हार से पाकिस्तान और भारत में कट्टरपंथ कम होगा। फवाद चौधरी ने कहा कि पाकिस्तान में भारत को लेकर नफरत है।
भारत में भाजपा और आरएसएस पाकिस्तान और मुसलमानों को लेकर नफरत पैदा कर रहा है। हमारा यह फऱ्ज है कि हम इस विचारधारा को मात दें। मुझे भरोसा है कि भारत के मतदाता बेवकूफ नहीं हैं। नरेंद्र मोदी को कोई भी हराए फिर वह राहुल गांधी हों, केजरीवाल हों, ममता बनर्जी हों, मैं इन सभी लोगों को शुभकामनाएं देता हूं।
गौर करने वाली बात है कि फवाद चौधरी ने राहुल गांधी की तुलना जवाहरलाल नेहरू से की थी। राहुल गांधी जवाहरलाल की तरह समाजवादी हैं। राहुल की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा था कि वह सोशलिस्ट हैं।












Click it and Unblock the Notifications