डोनाल्ड ट्रंप पर पूर्व मॉडल ने लगाया यौन शोषण का आरोप, कहा- 'जब मैं 24 साल की थी तो...'
पूर्व मॉडल एमी डोरिस का आरोप, जब मैं 24 साल की थी तो डोनाल्ड ट्रंप ने मेरा यौन उत्पीड़न किया।
वाशिंगटन: अमेरिका में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से पहले डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) एक आरोपों से घिर गए हैं। पूर्व मॉडल एमी डोरिस (Former model Amy Dorris) ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर यौन शोषण (physical assaulting) का आरोप लगाया है। एमी डोरिस ने आरोप लगाते हुए कहा है कि दो दशक पहले न्यूयॉर्क में यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट के दौरान ट्रंप ने छेड़छाड़ की थी। 48 वर्षीय पूर्व मॉडल एमी डोरिस के सभी आरोपों को डोनाल्ड ट्रंप के वकील ने खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा है कि ट्रंप ने कभी भी एमी डोरिस के साथ के प्रति अनुचित व्यवहार, दुर्व्यवहार नहीं किया है। एमी डोरिस ट्रंप पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली 25 वीं महिला हैं।
Recommended Video

डोनाल्ड ट्रंप पर पूर्व मॉडल एमी डोरिस ने लगाए गंभीर आरोप
अमेरिकी वेबसाइट द गार्जियन के मुताबिक एमी डोरिस ने कहा है, ''डोनाल्ड ट्रंप जबरन मुझे चूम रहे थे और गलत तरीके से छू रहे थे। मैंने जब उनको अपने से दूर हटाने की कोशिश की तो उन्होंने मुझे और भी ज्यादा जोर से पकड़ लिया। मैं चाहकर भी खुद नहीं छुड़ा पा रही थी।''
एमी डोरिस ने कहा कि उस वक्त वह 24 साल की थीं और ट्रंप 51 साल के थे। एमी डोरिस का दावा है कि ये घटना 5 सितंबर 1997 न्यूयॉर्क में यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट के दिन हुई थी।
डोरिस ने कहा कि जब सितंबर 1997 में पहली बार ट्रंप से मिली तो वह रियल एस्टेट में थे। डोरिस ने कहा कि वह उस वक्त मियामी में एक मॉडल के रूप में काम कर रही थी।
एमी डोरिस ने कहा- 2016 में भी बोलना चाहती थी लेकिन...
5 सितंबर 1997 की इस घटना को लेकर एमी डोरिस ने कोई भी अधिकारिक शिकयात दर्ज नहीं करवाई थी। इस बारे में पूछे जाने में पूर्व मॉडल ने कहा, उन्होंने ये बात अपनीमां, एक दोस्त और एक थेरेपिस्ट को बताई थी।
48 वर्षीय एमी डोरिस दो जुड़वा बच्चियों की मां हैं। उन्होंने कहा, मैं 2016 में भी इस बात का खुलासा करना चाहती थी लेकिन अपने परिवार के बारे में सोचकर मैं डर गई। उस समय ट्रंप राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार थे।
एमी डोरिस ने कहा- बच्चियों के लिए हूं रोल मॉडल
एमी डोरिस ने द गार्जियन से बात करते हुए कहा, मेरी बेटियां अब 13 साल की होने वाली हैं। मैं अपनी बच्चियों को ये मैसेज देना चाहती हूं कि वह अपने साथ कभी भी ऐसा ना होने दे। मैं उनकी मां के साथ-साथ रोडल मॉडल हूं। मैं चाहती हूं कि मेरी बेटियां देखें कि उस शख्स (ट्रंप) की हरकत मुझे पंसद नहीं थी। मैं उसके खिलाफ खड़ी रही हूं। मैं चुप नहीं रही हूं।
ट्रंप के वकील ने आरोपों को किया खारिज
डोनाल्ड ट्रंप के वकील ने एमी डोरिस के आरोपों को गलत बताया है। उन्होंने कहा है कि यूएस ओपन जैसे सार्वजनिक स्थानों पर पूरी बहुत ज्यादा भीड़ होती है, वहां अगर ऐसा कुछ भी हुआ होता तो बाकियों को भी पता होता। ट्रंप के वकील ने एमी डोरिस का इंटरव्यू लेने वाले मीडिया संस्थान पर भी आरोप लगाए हैं।
-
Mojtaba Khamenei ने होर्मुज को लेकर तैयार किया नया प्लान, अब Trump को लगेगा तगड़ा झटका! समझें कैसे? -
US Iran War Talks: आगबबूला हुआ ईरान, बोला- 'अमेरिका धोखेबाज, देशहित के लिए हम हर साधन का करेंगे इस्तेमाल' -
US Iran: होर्मुज में पहुंचे अमेरिका के मिसाइल डिस्ट्रॉयर! ईरान ने दी आखिरी चेतावनी, क्या फिर से भड़केगी जंग? -
US Iran War: 'होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों से टोल वसूलना बंद करो', ट्रंप ने दी ईरान को धमकी, 10 बड़े अपडेट -
US Iran peace talks: 'शर्त मानो या अंजाम भुगतो', शांति वार्ता से पहले ही ईरान को अमेरिका ने दी धमकी -
Iran Vs America War: 'ट्रंप से तंग आ चुका हूं!' ब्रिटिश पीएम कीर स्टार्मर ने अचानक क्यों खोया आपा? -
Madman Theory: क्या है Trump की मैडमेन थ्योरी? जिससे दुनिया को डराने की कर रहे कोशिश, किस-किस नेता ने अपनाई? -
'पति ने दर्द में 15 घंटे खड़े कर जो किया', वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit को युगम ने दिया धोखा, किया बुरा हाल -
Radhikaraje Gaekwad को है बेटा ना होने का मलाल? 25000 करोड़ के महल में रहने वाली रानी ने खोला राज -
Ayesha Takia ने मुस्लिम से निकाह के बाद होठों पर सहा इतना दर्द, बदल गई सूरत, तस्वीरों ने खोला राज! -
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी!












Click it and Unblock the Notifications