Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

अय्याश राजा: 5000 महिलाओं से बनाया शारीरिक संबंध, देश बचाने के लिए शरीर में डालना पड़ा फीमेल हॉर्मोन

मद्रिद, 23 अक्टूबर। आपने इतिहास की किताबों और कहानियों में पढ़ा होगा कि पहले के राजाओं की सैकड़ों रानियां होती थीं। जिस राजा की जितनी अधिक पत्नियां उसकी उतनी ही ख्याती होती थी। हालांकि समय के साथ कई देशों में राजशाही खत्म हुई और लोगों के विचारों में परिवर्तन आया। लेकिन आज हम आपको ऐसे राजा के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने 50-100 नहीं बल्कि 5000 महिलाओं के साथ संबंध बनाए।

1975 में संभाली गद्दी

1975 में संभाली गद्दी

सोशल मीडिया पर स्पेन की रॉयल फैमिली के पूर्व राजा जुआन कार्लोस से जुड़ा सच खूब सुर्खियां बटोर रहा है। हाल ही में उनका काला सच सामने आया है, जिसे जानने के बाद हर कोई हैरान है। साल 1975 में स्पेन के राजा की गद्दी संभालने वाले जुआन कार्लोस की जिंदगी से जुड़ा एक काला सच दुनिया के सामने आ गया है। कहा जा रहा है कि वह सेक्स एडिक्ट थे।

5 हजार महिलाओं से रहे संबंध

5 हजार महिलाओं से रहे संबंध

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पूर्व राजा जुआन कार्लोस का ये एडिक्शन इस कदर बढ़ गया था कि उनकी वजह से देश की भी बदनामी होने लगी थी। राजा की आदत से उनका जनता भी काफी परेशान रहने लगी थी। जुआन कार्लोस की इस बुरी लत का खुलासा स्पेन के पूर्व पुलिस कमिशनर जोस मैनियुल ने एक पार्लियामेंट्री हियरिंग के दौरान किया। उन्होंने बताया कि पूर्व राजा के 5 हजार महिलाओं के साथ संबंध रह चुके हैं।

शरीर में डालने पड़े फीमेल हार्मोन

शरीर में डालने पड़े फीमेल हार्मोन

जोस मैनियुल ने कहा कि जुआन कार्लोस बुरी तरह सेक्स एडिक्ट हो चुके थे, उनकी ये लत स्टेट की समस्या बन गई थी। जोस मैनियुल ने हैरतअंगेज खुलासा करते हुए बताया कि राजा की इस समस्या से निजात पाने के लिए उनके शरीर में फीमेल हार्मोन डलने पड़े थे। ऐसा उनके शरीर में पुरुष हार्मोन कम करने के लिए किया गया। राजा जुआन के ऊपर एक किताब भी लिखी जा चुकी है।

किताब में काली करतूतों का खुलासा

किताब में काली करतूतों का खुलासा

एक मीडिया रिपोर्ट में यहां तक दावा किया गया कि पूर्व राजा जुआन ने प्रिंसेस डायना को अपनी गर्लफ्रेंड बनने के लिए अप्रोच किया था, हालाकि इस दावे की पुष्टि नहीं हो पाई है। वहीं स्पेन के एक इतिहासकार ने उन पर Juan Carlos: The King Of 5,000 Lovers नाम की एक किताब लिख दी। बताया जाता है कि स्पेनिश सिंगर, बेल्जियन गवर्नेस और इटालियन प्रिंसेस से भी उनके संबंध रह चुके हैं।

6 महीने में 62 महिलाओं से बनाया संबंध

6 महीने में 62 महिलाओं से बनाया संबंध

इतिहासकार द्वारा लिखी किताब में यह भी दावा किया गया है कि पूर्व राजा जुआन कार्लोस ने सिर्फ 6 महीने में 62 महिलाओं संग शारीरिक संबंध बनाए थे। वर्तमान में अबू धाबी में रह रहे है। पैसों की हेरा-फेरी करने का आरोप में उन्हें देश निकाला दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक घोटाला सामने आने के बाद वह देश छोड़कर फरार हो गए थे। हालांकि उनकी अय्याशी के चर्चे आज भी स्पेन की गलियों में मशहूर है।

यह भी पढ़ें: 'शोले’ फिल्‍म के इस सीन को शूट करने में अमिताभ बच्‍चन को लगे थे पूरे 3 साल, धमेंद्र ने भी खोला एक राज

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+