'G20 के दौरान नशे में धुत थे ट्रूडो', पूर्व भारतीय राजनयिक का खुलासा- विमान में खोजी कुत्तों को मिली थी कोकीन

कनाडा और भारत के बीच के बीच बढ़ते विवाद के बीच एक पूर्व राजनयिक ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। भारत के पूर्व राजनयिक दीपक वोहरा ने कनाडाई पीएम ट्रूडो पर संगीन आरोप लगाए हैं।

भारत के एक पूर्व राजनयिक दीपक वोहरा ने दावा किया है कि 9-10 सितंबर, 2023 को नई दिल्ली में सम्पन्न हुए G20 के शिखर सम्मेलन के दौरान पीएम ट्रूडो ड्रग्स के नशे में थे। एक निजी चैनल को दिए गए एक इंटरव्यू में दीपक वोहरा का बयान का बयान काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

Deepak Vohra claims PM Justin Trudeau

पूर्व राजनयिक इस वीडियो में कहते हैं, "विश्वसनीय अफवाहें कि जी 20 शिखर सम्मेलन के लिए भारत आए कनाडा के प्रधानमंत्री ट्रूडो के विमान में कोकीन मिला था जो कि खोजी कुत्तो को मिला था। इसके बाद कनाडाई नेता दो दिनों तक अपने कमरे से बाहर नहीं आए।

पोलैंड और सूडान में भारत के राजदूत रहे पूर्व राजनयिक दीपक वोहरा ने कहा कि ट्रूडो इसीलिए भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा G20 देशों के राष्ट्रप्रमुखों के लिए आयोजित किए गए रात्रिभोज में नहीं गए क्योंकि वह नशे में थे। जबकि इस दौरान दुनिया के कई देशों के प्रतिनिधि रात के खाने के लिए एक साथ एक मेज पर पहुंचे थे।

गौरतलब है कि कनाडा के प्रधानमंत्री का विमान नई दिल्ली में खराब हो गया था जिसके कारण उन्हें दो दिन अतिरिक्त रुकना पड़ा था। विमान को लेकर सोशल मीडिया पर यह दावे किए गए थे कि भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने इसके अंदर ड्रग्स जब्त की हैं इसलिए उसे रोका जा रहा है। हालांकि, अभी ऐसी किसी भी बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

ट्रूडो के खिलाफ आरोपों ने अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर आयोजित शिखर सम्मेलनों में विश्‍व नेताओं के आचरण और राजनयिक संबंधों पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में बहस छेड़ दी है। । अब कई लोग कनाडा की सरकार की आधिकारिक प्रतिक्रिया और पूर्व राजनयिक द्वारा लगाए गए आरोपों पर स्पष्टीकरण का इंतजार कर रहे हैं।

जस्टिन ट्रूडो ने 18 सितम्बर को कनाडा की संसद में यह कह कर दुनिया को चौंका दिया था कि जून में हुई खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत का हाथ था। ट्रूडो इससे मात्र एक सप्ताह पहले ही नई दिल्ली में मौजूद थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+