एलन मस्‍क की Ex-Girlfriend नीलाम कर रही कुछ खास तस्‍वीरें, आप भी बन सकते हैं खरीदार

टेस्ला के सीईओ एलन मस्क की पूर्व प्रेमिका जेनिफर ग्वेनी के कॉलेज के दिनों में मस्क के साथ प्रेम प्रसंग चला था। दोनों ने उस जमाने में क्वालिटी टाइम साथ में बिताए थे।

न्यूयॉर्क, 12 सितंबर : कॉलेज के दिनों में आपका कोई पूर्व बॉयफ्रेंड या फिर गर्लफ्रेंड दुनिया का सबसे अमीर व्यक्ति बन जाते हैं तो ये किस्मत वाली बात हो सकती है। आप उनकी सहेज कर रखी यादों को बेचकर लाखों, करोड़ों कमा सकते हैं। यहां हम बात कर रहे हैं दुनिया के सबसे अमीर शख्स और टेस्ला व स्पेसएक्स जैसी कंपनियों के सीईओ एलन मस्क (Tesla Ceo Elon Musk) के बारे में। उनकी एक पूर्व प्रेमिका जेनिफर ग्वेनी (Jennifer Gwynne) मस्क के साथ उनकी तस्वीरों को नीलाम कर रही हैं।

कॉलेज के दिनों का प्रेम प्रसंग

कॉलेज के दिनों का प्रेम प्रसंग

टेस्ला के सीईओ एलन मस्क की पूर्व प्रेमिका जेनिफर ग्वेनी के कॉलेज के दिनों में मस्क के साथ प्रेम प्रसंग चला था। दोनों ने उस जमाने में क्वालिटी टाइम साथ में बिताए थे। इस दौरान मस्क और ग्वेनी ने कई सारी तस्वीरें साथ में खिंचवाई थीं। मस्क ने अपने पूर्व प्रेमिका को ढेर सारे गिफ्ट भी दिए थे। अब उन यादगार चीजों को मस्क की कॉलेज की पूर्व प्रेमिका जेनिफर ग्वेनी बोस्टन बेस्ड आरआर ऑक्शन ( Boston-based RR Auction) के माध्यम से नीलाम कर रही हैं। दरअसल्, एलन मस्क की कॉलेज के दिनों वाली गर्लफ्रेंड जेनिफर ग्वेने ने अपने सौतेले बेटे के कॉलेज की ट्यूशन फीस जुटाने के लिए अपने और एलन मस्क की कई प्राइवेट तस्वीरों को ऑक्शन पर रखा है। रिपोर्ट के मुताबिक, 1994 में एलन मस्क और जेनिफर एक दूसरे को डेट करते थे। वे एक दूसरे पर जान छिड़कते थे। 1994 में दोनों पेन्सिलवेनिया यूनिवर्सिटी में पढ़ते थे। उन दोनों का लव रिलेशन करीब एक साल तक चला।

कॉलेज में मस्क को हुआ था जेनिफर से प्यार

कॉलेज में मस्क को हुआ था जेनिफर से प्यार

सीएनएन के साथ साझा की गई एक समाचार विज्ञप्ति आरआर ऑक्शन के अनुसार, ग्वेने और मस्क ने 1994 में डेटिंग शुरू की, जब वे दोनों एक विश्वविद्यालय के छात्रावास में निवासी सलाहकार के रूप में काम करते थे। पेन्सिलवेनिया विश्वविद्यालय से स्नातक होने के तुरंत बाद, मस्क ने स्टैनफोर्ड में डॉक्टरेट कार्यक्रम शुरू किया, लेकिन अपना पहला स्टार्टअप, ज़िप2 लॉन्च करने के लिए वहां से चले गए थे। कॉलेज के दिनों में जेनिफर और मस्क का प्यार परवान चढ़ रहा था। कॉलेज के दोस्त अक्सर उनके प्यार के बारे में ही बातें करते रहते थे। जेनिफर बताती हैं कि, एलन मस्क और उनकी कई सारी तस्वीरें है जो कॉलेज के दिनों में खिंचवाई थी।वो दिन भी सुहाने थे, एलन मस्क ने कई उपहार जेनिफर को दी थी। गिफ्ट के तौर पर एलन ने जेनिफर को अपना हस्ताक्षर किया हुआ जन्मदिन कार्ड, कीमती सोने का हार और कई अन्य महंगे सामान दिया था।

कॉलेज में काफी मशहूर थे मस्क

कॉलेज में काफी मशहूर थे मस्क

मस्क की एक्स जेनिफर बताती हैं कि, मस्क और उनकी प्रेम कहानी 1994-1995 के बीच हुई थी। जब वे दोनों पेन्सिलवेनिया विश्वविद्यालय के क्वाड्रैंगल डॉर्म के 'स्प्रूस स्ट्रीट' हिस्से में रेजिडेंट एडवाइजर्स (आरए) के रूप में रहते थे और काम करते थे तब उनका प्यार परवान चढ़ा था। इस दौरान ये दो युवा जोड़े कॉलेज में काफी मशहूर थे।

तस्वीरों का ऑक्शन

तस्वीरों का ऑक्शन

एलन मस्क की कॉलेज गर्लफ्रेंड आगे बताती हैं कि, उन दोनों ने यादों के तौर पर कई सारी तस्वीरें साथ लीं। इनमें से अधिकांश तस्वीरें उनके हॉस्टल (छात्रावास)के कमरे में ली गई थी। ग्वेने ने एक तस्वीर के बारे में बताया कि , एलन मस्क इस तस्वीर में फर्श पर लेटे हंसते हुए दिख रहे हैं, उनका पैर टेबल के ऊपर है। उन्होंने बताया कि, एलन मस्क तस्वीर खिंचवाने के दौरान मुझसे हंसने के लिए कहते थे। इसलिए मस्क के साथ मेरे अधिकांश तस्वीरों में मैं हंसती हुई दिख रही हूं। पेन्सिलवेनिया विश्वविद्यालय में पढ़ाई के दौरान ली गई तस्वीरों में मस्क का बेबी फेस देखकर लोग दंग रह जाएंगे। उनकी एक्स गर्लफ्रैंड ने कुल 18 स्पष्ट तस्वीरों में मस्क के साथ दिखाई दे रही हैं। तस्वीरों के साथ मस्क ने कई महंगे गिफ्ट जेनिफर को दिए थे। उनमें से अधिकांश चीजों को ऑक्शन के जरिए बेचा जा रहा है। ऑक्शन के लिए सबसे ज्यादा कीमत एक हस्ताक्षरित जन्मदिन कार्ड और साथ में एक महंगा हार है, जो मस्क ने जनेफिर को उनके जन्मदिन पर दिया था।

लव कार्ड के लिए 10 हजार डॉलर की बोली लग सकती है

लव कार्ड के लिए 10 हजार डॉलर की बोली लग सकती है

आरआर के मुताबिक, अभी तक इस कार्ड के लिए 7,000 डॉलर की बोली लगाई जा चुकी है। ऑक्शन कंपनी का कहना है कि, इस कार्ड के 10 हजार डॉलर से भी अधिक कीमत में बिकने की उम्मीद है। एलन मस्क ने इस कार्ड में अपनी पूर्व प्रेमिका को हैप्पी बर्थडे बू-बू कहकर संबोधित किया था। साथ ही एक गिफ्टेड सोने का हार भी है जिसमें एक जाम्बियन पन्ना भी जड़ा हुआ है। जानकारी के मुताबिक, हार में जो पन्ना जड़ा हुआ है वह मस्क के पिता एरोल के स्वामित्व में आता है। एलन मस्क के पिता दक्षिण अफ्रीका में बड़े संपत्ति डेवलपर और इंजीनियर हैं।

बर्थडे गिफ्ट मिला था

बर्थडे गिफ्ट मिला था

एलन मस्क की पूर्व प्रेमिका बताती हैं कि, जब वे मस्क के साथ 1994 में क्रिसमस ब्रेक के दौरान टोरंटो में एलन की मां से मिलने गए थे, तो उस वक्त एलन ने उन्हें लव,लव,लव लिखा हुआ कार्ड और हार दोनों दिया था। उन्होंने बताया कि,एलन की मां के पास कई हार थे, जिनमें से एक हार को उन्होंने गिफ्ट किया था। ये गिफ्ट मस्क ने जेनिफर को उनके जन्मदिन के लिए उपहार के तौर पर दिया था। एलन मस्क के फैन इस ऑक्शन का लाभ उठाकर मस्क और जेनिफर के इस इन यादों को खरीद कर अपने ड्राइंगरूम में सजा सकते हैं।

(photo credit: PTI & twitter)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+