पुतिन का इंटरव्यू लेंगे टकर कार्लसन, कौन हैं ये एंकर जिसने अपने ही चैनल को लगाया था 65 हजार करोड़ का फटका
फॉक्स न्यूज के पूर्व एंकर और चर्चित दक्षिणपंथी पत्रकार टकर कार्लसन ने दावा किया है कि वे रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन का इंटरव्यू लेंगे। वे फिलहाल रूस की राजधानी मॉस्को में हैं। उन्होंने कहा है कि उन्हें इंटरव्यू की अनुमति भी मिल गई है। हालांकि कुछ जगहों पर दावा किया गया है कि ये इंटरव्यू हो चुका है।
रूसी रिपोर्टों में कहा गया कि साक्षात्कार पूरा हो गया है और ये लगभग दो घंटे से अधिक समय तक चला है। जल्द ही ये सामने आएगा। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने भी साक्षात्कार के बारे में पुष्टि की है और कहा कि इसके इंटरव्यू पैकेज तैयार होते ही इसे जारी कर दिया जाएगा।

वहीं, रूस की TASS समाचार एजेंसी ने कहा कि साक्षात्कार गुरुवार को प्रसारित होने की संभावना है। रूसी राज्य मीडिया के अनुसार, कार्लसन कई दिनों से मॉस्को में हैं। कार्लसन ने कहा कि उन्होंने रूस की यात्रा के लिए स्वयं भुगतान किया है।
पेसकोव ने कहा कि इस इंटरव्यू को मंगलवार को रिकॉर्ड किया गया था। दिमित्री पेसकोव ने कहा कि मुख्यधारा की पश्चिमी मीडिया अब रूस की अपनी रिपोर्टिंग में निष्पक्ष दिखने की कोशिश नहीं करती है और मॉस्को को अब ऐसे मीडिया संगठनों के साथ सीधे संवाद करने की कोई इच्छा नहीं है।
हालांकि, क्रेमलिन के प्रवक्ता ने कहा कि कार्लसन की बात अलग है। कार्लसन की रिपोर्टिंग रूस पर पश्चिमी मीडिया की अधिकांश रिपोर्टिंग के विपरीत है। पेसकोव ने कहा कि कार्लसन पश्चिम के 'दूसरे पत्रकारों' से अलग हैं। वे किसी भी तरह से रूसी समर्थक नहीं हैं न ही वे यूक्रेनी समर्थक हैं। वे पूरी तरह से अमेरिकी सपोर्टर हैं लेकिन उनके विचार कम से कम पारंपरिक पश्चिमी मीडिया के विपरीत हैं।
पुतिन के इंटरव्यू लेने की खबर ने अमेरिका में हंगामा मचा दिया है। देश में इससे जुड़ी बहस छिड़ गई है। कई लोगों ने उन पर क्रेमलिन प्रचार को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। फरवरी 2022 में यूक्रेन पर आक्रमण की शुरुआत के बाद से यह पुतिन का किसी पश्चिमी मीडिया हस्ती के साथ पहला औपचारिक साक्षात्कार होगा, और 2021 में सीएनबीसी के साथ उनके साक्षात्कार के बाद किसी अमेरिकी मीडिया आउटलेट के साथ उनका पहला साक्षात्कार होगा।
कार्लसन ने कहा कि वे ये इंटरव्यू करना चाहते थे क्योंकि "ज्यादातर अमेरिकियों को उस संघर्ष के बारे में जानकारी नहीं है" जो "दुनिया को नया रूप दे रहा है"। उन्होंने इस स्थिति के लिए मुख्यधारा के मीडिया को दोषी ठहराया।
उन्होंने कहा, जब से यूक्रेन में युद्ध शुरू हुआ है, पश्चिमी पत्रकारों ने यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की का कई बार साक्षात्कार लिया है, जिन्हें उन्होंने पहले "तानाशाह" कहा था। लेकिन एक भी पश्चिमी पत्रकार ने व्लादिमीर पुतिन का साक्षात्कार लेने की जहमत नहीं उठाई। उन्होंने कहा कि ये पत्रकारिता नहीं, सरकारी प्रचार मात्र है।
अमेरिका के सबसे विवादित पत्रकार
आपको बता दें कि टकर कार्लसन अमेरिका के सबसे विवादित पत्रकार माने जाते हैं। कार्लसन 'फॉक्स न्यूज' के प्रमुख शो टकर कार्लसन टुनाइट के एंकर थे। उनका शो अमेरिका में सबसे अधिक देखा जाने वाला शो था। उन्हें इस चैनल का चेहरा समझा जाता था। 9 महीने पहले उन्हें फॉक्स न्यूज से निकाल दिया गया था।
ट्रंप के कट्टर समर्थक टकर
टकर को डोनाल्ड ट्रम्प की रिपब्लिकन पार्टी का समर्थक माना जाता है। कहा जाता है कि ट्रंप ने कई फैसले टकर के प्रभाव में आकर लिए। टकर ने डोनाल्ड ट्रंप की हार के बाद फॉक्स चैनल पर एक वोटिंग मशीन कंपनी के खिलाफ एक अभियान चलाया था। कार्लसन ने अपनी खबर में दावा किया था कि राष्ट्रपति चुनाव में वोटिंग मशीन में गड़बड़ी हुई।
नौकरी से निकाले गए टकर
कंपनी ये मामला लेकर अदालत चली गई, जहां पर फॉक्स की हार हुई और उसे लगभग 65 हजार करोड़ रुपये का जुर्माना देना पड़ा। कंपनी को ये खासी मोटी चपत कार्लसन की वजह से ही लगी। इसके बाद कार्लसन को नौकरी से निकाल दिया गया।
खबरों से खेलने में माहिर टकर कार्लसन
टकर कार्लसन ऐसे एंकर हैं जो खबरों के साथ साजिशपूर्ण तरीके से खेलते हैं। वे अपनी खबरों में दक्षिणपंथी राजनीति को सूट करने वाले एजेंडे उठाते थे और उसे मनगढंत तरीके से पेश करते थे। कॉन्सपिरेसी थ्योरी को सच का कथित जामा पहनाने में उन्हें महारथ हासिल है।
कार्लसन फिलहाल अपने ट्विटर जो अब एक्स बन चुका है, वहां अपने वीडियो चलाते हैं। गर्भपात और बंदूक नियंत्रण का विरोध करने वाले कार्लसन को टाइम पत्रिका ने 2021 में अमेरिका का सबसे बड़ा कंजर्वेटिव बताया था।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त












Click it and Unblock the Notifications