एडल्ट स्टार Mia Khalifa की 'मौत' की खबर आग की तरह फैली, जानें ऐसा क्या हुआ?
नई दिल्ली, 31 जनवरी: पूर्व एडल्ट स्टार मिया खलीफा की अचानक मौत की खबर के वायरल होने से सोशल मीडिया पर हलचल मच गई। मिया के फैंस सदमे में आ गए कि आखिर ऐसा क्या हो गया कि अब वो नहीं रहीं। किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा था कि एकदम से मिया को हुआ क्या? जिससे उनके मौत की खबर वायरल हो गई। हालांकि जब मिया ने मौत की खबरों को फेक करार दिया तो सब कुछ ठीक हो गया और फैंस ने राहत की सांस ली।

मिया का फेसबुक पेज मेमोरियल पेज में बदला
'डेली स्टार' की रिपोर्ट के मुताबिक पूर्व पोर्न स्टार मिया खलीफा का फेसबुक पेज मेमोरियल पेज में तब्दील हो गया। इतनी ही नहीं पेज के टाइटल में लिखा था, 'रिमेंबरिंग मिया खलीफा'। साथ ही प्रोफाइल फोटो भी डिलीट कर दी गई थी। वहीं इसके नीचे लिखा, "हम आशा करते हैं कि जो लोग मिया खलीफा से प्यार करते हैं, उन्हें अपने जीवन को याद करने और जश्न मनाने के लिए उनके प्रोफाइल पर जाकर आराम मिलेगा।" जिसके कारण मिया की मौत के कयास लगाए जाने लगे।

Mia Khalifa की 'मौत' की खबर आग की तरह फैली
हालांकि ऐसा क्यों किया गया है इसके बारे में अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि क्या मिया खलीफा का फेसबुक अकाउंट हैक हुआ है या फिर कोई और वजह है, जिसके चलते ऐसा किया गया है। वहीं खुद पूर्व पोर्न स्टार ने इस अफवाह पर चुप्पी तोड़ते हुए एक मीम ट्वीट किया है, जिसमें उनका कहना था कि मुझे कुछ नहीं हुआ, मैं पूरी तरह से ठीक हूं।

मौत की अफवाहों पर मिया का जवाब
मिया खलीफा ने अपने फेसबुक प्रोफाइल के रहस्यमय तरीके से एक मेमोरियल पेज में बदल जाने पर मौत की अफवाहों पर हंसते हुए कल्ट क्लासिक फिल्म मोंटी पायथन एंड द होली ग्रेल का मीम ट्वीट करके कहा कि वह जिंदा है। ऐसे में मिया खलीफा ने अपने फैंस को राहत की सांस लौटाई और बताया कि यह बस अफवाह है। हालांकि अपने पोस्ट में मिया ने कोई कैप्शन नहीं लिखा, लेकिन मीम से साफ पता लग रहा है कि उनका कहना है कि मैं अभी तक मरी नहीं हूं! मुझे ठीक लग रहा है!

पहले भी उड़ चुकी ऐसी अफवाहें
बता दें कि शनिवार को मिया के ऑफिशियल फेसबुक अकाउंट को "रिमेंबरिंग मिया खलीफा" टाइटल वाले पेज में बदलने के बाद अफवाहें सोशल मीडिया पर फैल गई थी। इसी के साथ उसके सभी पोस्ट भी गायब हो गए हैं और एक सेक्शन को बदल दिया गया है। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, जब पोर्न स्टार के बारे में मौत की अफवाहें उड़ी हो। इससे पहले साल 2020 में भी सोशल मीडिया पर एडल्ट स्टार की मौत की खबर वायरल हुई थी। एक ट्वीट में लिखा था: "बहुत चौंकाने वाला. मिया खलीफा ने आत्महत्या की। RIP #miakhalifa"।

मिया खलीफा ने पोर्न इंडस्ट्री से बनाई दूरी
गौरतलब है कि 28 साल की मिया खलीफा पोर्न इंडस्ट्री के बड़े चेहरे के तौर पर पहचानी जाती थी, लेकिन अब उन्होंने इससे दूरी बना ली। मिया के हिजाब सेक्स सीन को लेकर आतंकी संगठन ISIS से कई बार जान से मारने की धमकी भी मिली थी। वहीं हाल ही में उन्होंने उस वक्त सुर्खियां बटोरी थी, जब भारत में चल रहे किसान आंदोलन का सपोर्ट करते हुए ट्वीट किया था।
-
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात?












Click it and Unblock the Notifications