Coronavirus पर चीन की बड़ी जीत, पिछले 24 घंटे में एक भी स्थानीय संक्रमण का मामला नहीं
नई दिल्ली। जानलेवा कोरोना वायरस संक्रमण की शुरुआत चीन से हुई थी, लेकिन अब चीन इस वायरस से पूरी तरह से बाहर आ रहा है। जबसे इस महामारी की शुरुआत हुई है, उसके बाद आज पहली बार चीन में कोरोना वायरस से संक्रमण का एक भी मामला सामने नहीं आया है। चीन के नेशनल हेल्थ कमिशन के अधिकारियों ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करके इस बात की जानकारी दी कि पिछले 24 घंटे में संक्रमण के सिर्फ 34 मामले सामने आए हैं। ये सभी मामले उन लोगों में पाए गए हैं जो विदेश से आए हैं। ये सभी मामले हुबेई शहर में पाए गए हैं, जहां कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आया था। बुधवार को स्थानीय संक्रमण का एक भी मामला सामने नहीं आया है।

इटली में हजारों लोगों की मौत
वहीं चीन से बाहर दुनियाभर में कोरोना वायरस संक्रमण की बात करें तो चीन के बाद इटली इस वायरस से सबसे ज्यादा संक्रमित है। इटली में इस वायरस से हजारों लोगों की मौत हो चुकी है। दुनियाभर में कोरोना वायरस से संक्रमण के 227495 मामले सामने आ चुके हैं, जबकि 9303 लोगों की मौत हो चुकी है। चीन में सबसे अधिक संक्रमण के मामले सामने आए हैं। चीन में 80928 संक्रमण के मामले सामने आ चुके हैं, जबकि इटली में 35713 मामले सामने आ चुके हैं। भारत में इस

युद्ध स्तर पर कार्रवाई
भारत में कोरोना वायरस के संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए युद्ध स्तर पर कदम उठाए जा रहे हैं। तमाम राज्यों में पर्यटन स्थल, स्कूल, कॉलेज, कोचिंग आदि को एहतियात के तौर पर बंद कर दिया गया है। यही नहीं कई ऑफिस को भी संक्रमण के खतरे की वजह से बंद कर दिया गया है। देश की राजधानी दिल्ली में तमाम रेस्टोरेंट को 31 मार्च तक के लिए बंद करने का आदेश दिया गया है। रेस्टोरेंट को सिर्फ फूड डिलीवरी की अनुमति दी गई है। लोग रेस्टोरेंट के भीतर बैठकर भी खाना नहीं खा सकते हैं।

रोका जा सकता है वायरस को
इंडियन एसोसिएशन ऑफ पीडियाट्रिक्स में मीडिया सेल के अध्यक्ष डॉक्टर रवि मलिक ने कहा कि कोरोना वायरस को रोका जा सकता है। उन्होंने कहा, आमतौर पर फेफड़ों से संबंधित वायरस बच्चों को प्रभावित करते हैं और उनमें मृत्यु दर भी अधिक होती है लेकिन ये कोरोना वायरस के मामले में सच नहीं है। इससे डरने की कोई जरूरत नहीं है, यह एक रोकी जाने वाली बीमारी है।
टमाटर, धनिया, मिर्च, अदरक, प्याज, लहसुन, आटा,












Click it and Unblock the Notifications