Viral Video: दादी के लिए युवती ने रीक्रिएट किया दुल्हन की ड्रेस में शादी का डांस, भावुक हुए यूजर्स

नई दिल्ली। कोरोना वायरस (Coronavirus) संकट के बीच देश-दुनिया में शादियों (wedding) का दौर जारी है। हालांकि इस दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का भी पालन किया जा रहा है, जिसके चलते शादी समारोह में गिनती के ही मेहमानों को बुलाने की अनुमति है। जैसा कि हम जानते है कोरोना काल में बुजुर्गों और बच्चों का ज्यादा ध्यान रखने की आवश्यकता है, ऐसे लोगों का संक्रमण की गिरफ्त में आना आसान है। विदेशों में शादी समारोह में भी बुजुर्गों और बच्चों को दूर रखा जा रहा है, ताकि वह महामारी से सुरक्षित रहें।

वायरल हुआ भावुक वीडियो

वायरल हुआ भावुक वीडियो

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो वायरल हुआ है जिसें देख लोगों की आखें नम हो गईं। 29 दिसंबर को पोस्ट किए गए इस 3 मिनट के वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बुजुर्ग महिला के सामने पिता और बेटी डांस कर रहे हैं। दरअसल, शादी के जोड़े में दिखाई दे रही महिला का नाम एंबर रोज (Amber Rose) हैं और उन्होंने ही अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है।

दादी के लिए फिर से पहना शादी का जोड़ा

दादी के लिए फिर से पहना शादी का जोड़ा

वीडियो के कैप्शन में एंबर रोज ने लिखा, 'चूंकि मेरी दादी हमारी शादी में नहीं शामिल हो सकी थीं और मुझे शादी के जोड़े में भी नहीं देख पाई थीं। इसलिए मैं फिर से उनके सामने शादी का पोशाक पहना और अपने पिता के साथ दादी के रूम में डांस कर के दिखाया।' एंबर रोज ने कैप्शन में बताया कि यह वीडियो क्रिसमस वाले दिन यानी 25 दिसंबर को रिकॉर्ड किया गया था, इस साल का क्रिसमस यादगार रहेगा।

क्रिसमस पर दादी के लिए परिवार ने की तैयारी

क्रिसमस पर दादी के लिए परिवार ने की तैयारी

एंबर रोज ने लिखा, 'सबसे प्यारी क्रिसमस की यादें, जब मेरी दादी का क्रिसमस प्लान खराब हो गया, मुझे खुशी है कि हमारा पूरा परिवार उनके साथ था क्रिसमस मनाने के लिए। मेरे पिता ने दादी के लिए खाना बनाया और मेरी मां ने उन्हें नहाने में मदद की। मेरी बहन ने उन्हें फ्रेश मैनीक्योर दिया और मैंने उनके बाल काटे।' एबंड रोज का यह क्यूट वीडियो अब वायरल हो गया है, इसे देख यूजर्स भी भावुक हो रहे हैं।

क्रिसमस पर दादी को दिया सरप्राइज

क्रिसमस पर दादी को दिया सरप्राइज

एंबर ने कैप्शन में आगे बताया, हमने दादी को क्रिसमस खाने से पहले सरप्राइज देने का फैसला किया। दादी शादी में नहीं आ सकी थीं इसलिए मैंने वेडिंग ड्रेस में पिता के साथ उनको डांस करके दिखाया। सोशल मीडिया पर एंबर रोज द्वारा फोटो और वीडियो पोस्ट करने के बाद वायरल हो गया है। अब तक वीडियो पर 18 हजार से अधिक व्यूज आ चुके हैं वहीं, कई लोगों ने लाइक भी किया है। एक यूजर ने भावुक होते हुए लिखा, 'इतना प्यारा ... मुझे रोना आ रहा है ... भगवान आपको और आपके पूरे परिवार को खुश रखे।'

यह भी पढ़ें: माइनस 10 डिग्री की कड़कती ठंड में 'ध्यान' लगाते नागा साधु, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+