इजरायल: तेल अवीव में भीड़ ने की अरबी मूल के शख्स की लिंचिंग, TV पर लाइव हुआ प्रसारित

तेल अवीव,मई 13: इजरायल-फिलिस्तीन के बीच जारी संघर्ष दिनोंदिन गहराता जा रहा है। इस खूनी जंग के चलते लोगों के बीच जबरदस्त गुस्सा देखने को मिल रहा है। इसकी नतीज हाल ही में देखने को मिला। तेल अवीव के पास भीड़ ने एक शख्स को अरब मूल का समझ कर लिंचिंग कर दी। ये घटना इजरायल के टीवी पर लाइव ऑन एयर देखी गई। चौंकाने वाली तस्वीरें में दिख रहा है कि एक व्यक्ति को जबरन उसकी कार से निकाला गया और दर्जनों लोगों की भीड़ ने तब तक पीटा जब तक वह बेहोश नहीं हो गया।

Footage of a far right Israeli mob attacking a man near Tel Aviv they believed to be an Arab

सार्वजनिक प्रसारक कान द्वारा प्रसारित यह हमला इजरायल की वाणिज्यिक राजधानी तेल राजीव के दक्षिण में बैट यम के समुद्री तट पर हुआ। 15 मिनट बाद तक पुलिस और आपातकालीन सेवाएं घटनास्थल पर नहीं पहुंचीं, तब तक वह शख्स सड़क पर ऐसे ही पड़ा रहा। अरब मूल के शख्स पर हुए इस हमले को स्थानीय इजरायली लोग जायज ठहरा रहे हैं। हालांकि इस दौरान वहां मौजूद लोग उस शख्स को बचाते हुए भी दिखे।

तेल अवीव के इचिलोव अस्पताल ने पीड़ित की पहचान बताए बिना बताया कि, लिंचिंग का शिकार गंभीर रूप से घायल है, लेकिन स्थिर है। भीड़ द्वारा किए गए हमले की स्थानीय नेता ने निंदा की है। सांसद बेतज़ालेल स्मोत्रिक ने कहा कि, इस अत्याचारी क्रूरता के लिए हम शर्मिंदा हैं। यहूदी भाइयों, रुको! हम किसी भी परिस्थिति में खुद को हिंसक कृत्यों में भाग लेने की अनुमति नहीं दे सकते।

उधर इजरायल की सेना ने गाजा शहर से 1500 से ज्‍यादा रॉकेट दागने वाले फलस्‍तीनी उग्रवादी गुट हमास के खिलाफ जोरदार पलटवार किया है। इस जवाबी कार्रवाई में हमास को तगड़ा झटका लगा है और उसके 11 कमांडर मारे गए हैं। इस खूनी संघर्ष में फलस्‍तीन की ओर से 70 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। वहीं इजरायल ने भी कहा है कि उसके 6 नागरिक मारे गए हैं। इस बीच संयुक्‍त राष्‍ट्र ने चेतावनी दी है कि तनाव जारी रहा तो इजरायल और फलस्‍तीन के बीच में पूर्ण युद्ध छिड़ सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+