सुसाइड करने जा रहे शख्स की डिलीवरी बॉय ने यूं बचाई जान, फूड ऑर्डर से मिला था हिंट
नई दिल्ली, 21 दिसंबर: चीन में एक फूड डिलीवरी एक्जीक्यूटिव ने सुसाइड करने जा रहे शख्स की जान बचाई है। इसके बाद डिलीवरी बॉय सोशल मीडिया पर हीरो बन गया है। घटना हेनान प्रांत की है। दरअसल ग्राहक ने अपनी इस आखिरी भोजन के साथ एक नोट लिखा था। जिसे पढ़कर डिलीवरी बॉय ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक की जान बचाई। जिसके बाद डिलीवरी बॉय को लेकर हीरो बता रहे हैं।

ग्राहक ने अपने ऑर्डर में लिखी थी ये बात
ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, सुसाइड करने जा रहे शख्स ने अपनी खाने के ऑर्डर के साथ एक नोट लिखा था। शख्स ने अपने फूड ऑर्डर के साथ लिखा कि, मेरे जीवन का अंतिम भोजन। जब डिलीवरी बॉय ग्राहक के घर पहुंचा खाना लेकर पहुंचा तो उसने शख्स के घर की डोरबेल बजाई। उसे काफी देर तक जब कोई जवाब नहीं मिला तो उसे कुछ गलत होने का संदेह हुआ। जिसके बाद उसने पुलिस को सूचित किया।

डिलीवरी बॉय ने पुलिस को किया फोन
सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और दमकलकर्मी ने उस व्यक्ति ने दरवाजा खोलने के लिए कहा। जिसे ग्राहक ने मानने से इनकार कर दिया और खिड़की से बाहर कूदने की धमकी दी। रिपोर्ट में कहा गया है कि पुलिस ने उसे शांत करने की कोशिश करने लगे, इसी दौरान दमकलकर्मी चुपचाप कमरे में घुस गए और उसे बचा लिया। दरअसल उस शख्स ने बड़ी संख्या में नींद की गोलियां खा ली थीं। जिसके चलते व्यक्ति होश खोने लगा था। अपार्टमेंट में घुसे बचावकर्मियों ने उस शख्स को खतरे से निकाला।

इसलिए सुसाइड करने जा रहा था शख्स
शख्स को अस्पताल ले जाने के बाद पुलिस ने शख्स के माता-पिता से संपर्क किया और उन्हें घटना को लेकर सूचित किया। एशियावन ने स्थानीय रिपोर्टों का हवाला देते हुए कहा कि रिलेशनशिप में फेल होने और असफल निवेश का सामना करने कारण उसने आत्महत्या का प्रयास किया था। पुलिस सुसाइड करने की कोशिश रहे शख्स की जानकारी समय रहते देने के लिए शुक्रिया अदा किया है। यह पहली बार नहीं है जब किसी डिलीवरी बॉय ने किसी की जान बचाई है। हाल ही में अमेजन के एक डिलीवरी बॉय ने एक बच्ची की कुत्ते से जान बचाई थी।












Click it and Unblock the Notifications