इमरान खान के लॉन्ग मार्च में फायरिंग, पूर्व PM के पैर में लगी गोली, PTI के कई नेता घायल

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रैली में फायरिंग हुई है। बताया जा रहा है कि गोलीबारी पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के कंटेनर के पास हुई है। इस दौरान चार लोगों के घायल होने की खबर है।

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रैली में फायरिंग हुई है। बताया जा रहा है कि गोलीबारी पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के कंटेनर के पास हुई है। इस दौरान इमरान खान के पैर के अंगूठे में भी गोली लगी है। उन्हें किसी नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं। इस दौरान इमरान खान के अलावा चार अन्य लोगों के घायल होने की खबर है। ऐसा बताया जा रहा है कि सिंध के पूर्व गर्वनर इमरान इस्मायल भी इस हमले में घायल हुए हैं।

Recommended Video

    Imran Khan Attack | Imran Khan Rally Firing | Attack on Imran | Imran Khan Assets | वनइंडिया हिंदी
    imran khan

    Image- File

    इमरान खान के लॉन्ग मार्च का आज सातवां दिन था। यह मार्च लाहौर से राजधानी इस्लामाबाद जा रहा था। इस दौरान वजीराबाद में इमरान खान के कंटेनर के पास गोलियां चलाई गईं। इस हमले में पीटीआई पार्टी का सदस्य फैसल जावेद भी घायल हुआ है। पुलिस ने इस मामले में एक शख्स को गिरफ्तार भी किया है।

    खतरे से बाहर हैं इमरान खान

    पीटीआई नेता अजहर मशवानी ने ट्विटर के माध्यम से पुष्टि की है कि पूर्व प्रधानमंत्री सुरक्षित हैं और ऑन-ग्राउंड टीम ने दोषियों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने कहा कि यह घटना वजीराबाद में अल्लाह हू चौक के पास हुई। वहीं, पीटीआई नेता फारुख हबीब ने कहा कि "कायरों ने अपना असली चेहरा दिखा दिया, जिसमें इमरान खान घायल हो गए।" पीटीआई प्रमुख की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करते हुए हबीब ने "पूरे देश" से उनके जीवन के लिए प्रार्थना करने को कहा।

    बता दें कि इमरान खान इस समय पाकिस्तान में हकीकी(असली) आजादी मार्च निकाल रहे हैं। आज आजादी मार्च का सातवां दिन था। यह मार्च लाहौर से शुरू हो है जो कि इस्लामाबाद जाकर खत्म होने वाला था। इस मार्च में इमरार खान वर्तमान सरकार पर रोजाना अपने बयानों से तीखे हमले कर रहे हैं। रैली के तीसरे दिन एक महिला पत्रकार की कंटेनर से गिर कर मौत हो गई थी। आज सातवें दिन यह घटना घटी है। इस गोलीबारी में इमरान खानके अलावा पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ़ के अन्य कई नेता भी जख्मी हुए हैं। फवाद चौधरी के मुताबिक इमरान खान पर एके 47 से फायरिंग की गई है। उनके पैर में गोली लगी है और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है।

    खबर अपडेट हो रही है...

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+