Finland:मिसिज प्राइम मिनिस्टर की ख्वाहिश, हफ्ते में बस चार दिन काम कर लोग पर्सनल लाइफ को करें एंज्वॉय

हेलसिंकी। पिछले दिनों फिनलैंड में 34 साल की सना मारिन को देश के प्रधानमंत्री पद की जिम्‍मेदारी मिली है। दुनिया भर में क्रिसमस और नए साल की छुट्टियों के बाद लोग काम पर वापस लौट रहे हैं। आधे मन से काम पर लौटे फिनलैंड के लोगों को बतौर पीएम सना एक अच्‍छी खबर देने की तैयारी कर ली है। सना चाहती हैं कि उनके देश के लोग हफ्ते में सिर्फ चार दिन काम करें और उनके काम के घंटे भी लचीले होने चाहिए। आपको बता दें कि सना, दुनिया की सबसे कम उम्र की प्रधानमंत्री हैं।

परिवार के साथ जिंदगी बिताना प्राथमिकता

परिवार के साथ जिंदगी बिताना प्राथमिकता

सना ने वर्किंग लाइफ को बेहतर बनाने की दिशा में उठाए गए कदम के तहत एक प्रस्‍ताव तैयार किया है। इस प्रस्‍ताव के तहत लोगों को चार दिन तक ही काम करना होगा और उनके वर्किंग ऑवर्स बस छह घंटे तक ही होंगे। मारिन ने कहा, 'मेरा मानना है कि लोगों को अपने परिवार, अपने चाहने वालों और जिंदगी के दूसरे पहलुओं जैसे संस्‍कृति के साथ ज्‍यादा समय बिताने का अधिकार मिलना चाहिए। यह हमारी वर्किंग लाइफ का अगला कदम हो सकता है।' हालांकि अभी तक मारिन के इस प्रस्‍ताव की खास बातों के बारे में कोई और ज्‍यादा जानकारी नहीं दी गई है।

साल 1996 में आया था एक कानून

साल 1996 में आया था एक कानून

फिनलैंड में पिछले कई दशकों से कम वर्किंग ऑवर्स की बात की जा रही है। साल 1996 में सरकार एक ऐसा कानून लेकर आई थी जिसके तहत कर्मियों को यह अधिकार दिया गया था कि वे अपनी ऑफिस टाइमिंग्‍स के मुताबिक वर्किंग ऑवर्स को तीन घंटे पहले या फिर बाद में अपनी सुविधा के हिसाब से शिफ्ट कर सकते हैं। मारिन ने दिसंबर में अपना पद संभाला था और तब से ही उन्‍होंने कई ऐसे सुझाव पेश किए हैं जो व्‍यवस्‍था में सुधार से जुड़े हैं। सना के नए प्रस्‍ताव का वामपंथी गठबंधन ने समर्थन किया।

स्‍वीडन में भी हो चुका है ऐसा

स्‍वीडन में भी हो चुका है ऐसा

फिनलैंड, पहला ऐसा देश नहीं है जहां पर वर्किंग ऑवर्स को लेकर बातें हो रही हैं। फिनलैंड के पड़ोसी देश, स्वीडन में साल 2015 में ऐसा कानून आ चुका है। स्‍वीडन में तब छह घंटे तक काम करने की नीति का ऐलान किया था। स्‍वीडन का मानना था कि ऐसा करने से लोगों के हैप्‍पीनेस के स्‍तर में सुधार होगा। यूरोप के एक और देश फ्रांस ने साल 2000 में हफ्ते में काम करने के घंटों को कम किया था। फ्रांस ने 39 घंटों वाले वर्किंग ऑवर्स को कम करके 35 घंटे का कर दिया था।

माइक्रोसॉफ्ट ने की शुरुआत

माइक्रोसॉफ्ट ने की शुरुआत

नवंबर 2019 में माइक्रोसॉफ्ट जापान ने चार दिनों का वर्किंग वीक का ऐलान करके अपने कर्मियों को तोहफा दिया था। इसके बाद उत्‍पादकता में करीब 40 प्रतिशत का इजाफा देखा गया। साल 2018 में न्‍यूजीलैंड ने ऑफिस और पर्सनल लाइफ में बैलेंस बनाने के लिए दो माह तक चार दिनों वाले वर्किंग वीक को बतौर ट्रायल अपनाया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+