आखिरकार पाकिस्तान ने कबूल ही लिया कि...26/11 मुंबई हमले में शामिल थे 11 लश्कर आंतकी
नई दिल्ली। पाकिस्तान की संघीय जांच एजेंसी (FIA) ने बुधवार को स्वीकार कर लिया है कि मुंबई 26/11 आतंकी हमले में पाकिस्तान का हाथ था। पाकिस्तान ने यह भी स्वीकार किया है कि मुंबई होटल ताज पर आतंकी हमलों को अंजाम देने वाले आंतकी संगठन लश्कर ए तैयबा के 11 आंतकियों की उसने हमलों की साजिश रचने में मदद की थी, जिसमें 174 भारतीय और विदेशी नागिरक मारे गए थे और 300 से अधिक घायल हुए थे।

बहरीन के प्रधानमंत्री शेख खलीफा बिन सलमान अल अखीफा का निधन, शाही महल ने पुष्टि
गौरतलब है पाकिस्तान की ओर से यह लगातार तीसरी सनसनीखेज स्वीकारोक्ति है, जिसमें वह पूरी तरह से बेनकाब हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2008 में मुंबई के ताज होटल में हुए आंतकी हमले को अंजाम देने आए 11 लश्कर ए तैयबा के आंतकियों ने भारत में कहर बरपाया था। इसमें पाकिस्तान के मुल्तान का मोहम्मद अमजद खान उस नाव की खऱीद में शामिल था, जिस पर सवार होकर आंतकी समुद्र के रास्ते मुंबई पहुंचे थे।

अमजद का नाम 2008 के आंतकी हमले की 880 पेज की लिस्ट में चिन्हित है। अमजद खान ने ही उस वक्त एक यामाहा मोटर वोट इंजन, लाइफ जैकेट, एआरजेड वटर स्पोर्ट, इनफ्लैटेबल बोट्स खऱीदे थे, जिनका उपयोग मुंबई में 26/11 आंतकी हमले में किया गया था। लिस्ट में जानकारी दी गई है कि उक्त नाव का कैप्टन बहावलपुर का शाहिद गफूर था और हमले में शामिल सभ आंतकी मुंबई में हमले को अंजाम देने के लिए अल फौज नाव नामक से पहुंचे थे।

मुंबई 26/11 हमलों को लेकर दी गई जानकारी के मुताबिक ताज होल में हुए आतंकी हमले को अंजाम देने वाली नाव 9 क्रू मेंबर्स थे, जिनके नामक क्रमशः मोहम्मद उस्मान( साहिवाल जिला) अतीक उर-रहमान (लाहौर) रियाज अहमद (हाफिजाबाद) मुहम्मद मुश्ताक (गुजरांवाला) मुहम्मद नईम (डेरा गाजीपुर) अब्दुल शकूर (सरगोधा) मुहम्मद साबिर (मुल्तान) मोहम्मद उस्मान (लोधरान) और शकील अहमद ( रहीम यार खान) है। इस सभी का नाम संयुक्त राष्ट्र द्वारा लिस्टेड आतंकी ग्रुप में शामिल है, जो लश्कर के आतंकी हैं।

उल्लेखनीय है सूची में शामिल 1210 हाई प्रोफाइल और देश के सबसे मोस्ट वांटेड आतंकियों की जिक्र किया गया है, लेकिन हाफिज सईद, मसूद अजहर और दाऊद इब्राहिम का कोई उल्लेख नहीं हैं, जबिक हाफिज सईद घोषित अंतर्राष्ट्रीय आतंकवादी है, जो 26/11 मुंबई आतंकी हमले का मास्टरमाइंड है। हालिज के अलावा जैश ए मोहम्मद आतंकी संगठन का सरगना मसूद अजहर का नाम भी अंतर्राष्ट्रीय आंतकी लिस्ट में शुमार है, जो पुलवामा आतंकी हमले के लिए जिम्मेदार है। इस हमले में भारत के 40 सीआरपीएफ जवान शही हुए थे।

हालांकि साल की शुरूआत में पाकिस्तान की एक अदालत ने लश्कर ए तैयबा चीफ हाफिज सईद को आंतकी गतिविधियों के वित्त पोषण में संलिप्त होने को लेकर 5 साल की सजा सुनाई थी, लेकिन अंडरवर्ल्ड डॉन और भारत में आरोपी दाऊद इब्राहिम की पाकिस्तान में मौजूदगी पाकिस्तान में अभी तक नहीं स्वीकारी है। माना जाता है कि दाऊद पाकिस्तान में मौजूद है और छिपकर आलीशान जिंदगी जी रहा है और पिछले कई सालों से दाऊद पाकिस्तान के कराची में मौजूद है और उसका नाम भी संयुक्त राष्ट्र में सूचीबद्ध आंतकी सूची में शामिल है।

आतंकियों की इस लिस्ट में मुत्तिहाद कौमी मूवमेंट के नेता का अल्ताफ हुसैन का नाम भी शामिल है, जो कि अब लंदन में रह रहे हैं। अल्ताफ हुसैन पाकिस्तान विपक्षी पार्टी पीएमएलएन के नेता नासिर बट, पूर्व पाकिस्तान राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ और पूर्व पीएम शौकत अजीज पर हुए हमलों शामिल था। सूची में बलूचिस्तान से 161 मोस्ट वांटेड आतंकवादी, खैबर पख्तूनख्वा से 737, सिंध से 100, पंजाब से 122, इस्लामाबाद से 32, और मोस्ट वांटेड सूची में पाकिस्तानी कब्जे वाले कश्मीर से 30 आंतकी शामिल हैं।
-
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Gold Rate Alert: भारत में सोना खरीदना अब और होगा महंगा? रूस के फैसले से बढ़ सकते हैं दाम, 1 मई से दिखेगा असर -
Gold Rate Today: सोना सस्ता हुआ या महंगा? दिल्ली से मुंबई तक क्या है 22K और 18K के रेट, अभी खरीदें या रूके? -
Sikkim Landslide: सिक्किम में भूस्खलन से हाहाकार! लाचेन में 1600 टूरिस्ट फंसे, सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू -
Silver Rate Today: चांदी में भारी गिरावट, 3671 गिरे दाम, अब 100 ग्राम से 1 किलो तक,किस भाव में मिल रहा सिल्वर -
Jaya Bachchan Birthday: जया भादुड़ी कैसे बनीं बच्चन? किस Caste से हैं अमिताभ बच्चन? Guddi से शुरू Love Story -
ललित मोदी के पास कहां से आ रहा पैसा? भारत से लंदन भागे हो गए 16 साल, चालाकी से हो रही कमाई -
'US Ceasefire चुने या इजरायल के जरिए युद्ध जारी रखे', ईरान ने Lebanon हमलों के बीच होर्मुज फिर बंद किया -
IPL के शोर के बीच पसरा मातम, नहीं रहा भारत का सबसे बुजुर्ग टेस्ट क्रिकेटर, चेन्नई में ली अंतिम सांस -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 9 April: KKR vs LSG, आज कौन पड़ेगा किस पर भारी? -
Budh Gochar 2026: बुध की बदलेगी चाल, इन 5 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, प्यार-इज्जत-पैसा सब मिलेगा












Click it and Unblock the Notifications