न्यू ईयर की रात महिला बॉक्सर ने उतारे कपड़े, Photo वायरल होने के कुछ देर बाद इंस्टाग्राम से मिली वॉर्निंग
सिडनी, 04 जनवरी। सोशल मीडिया पर अक्सर मशहूर हस्तियां और मॉडल अपनी बोल्ड तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। कभी-कभी उन्हें अपनी तस्वीरों को लेकर ट्रोल भी होना पड़ता है। ऐसा ही कुछ ऑस्ट्रेलियाई मुक्केबाज एबानी ब्रिज के साथ हुआ, जिन्होंने नए साल के मौके पर इंस्टाग्राम पर टॉपलेस फोटो शेयर कर हंगामा मचा दिया। फोटो पोस्ट होने के कुछ देर बाद ही वायरल हो गई, लेकिन अब एबनी ब्रिजेस ट्रोलर्स को लेकर परेशान हैं। फोटो को लेकर उन्हें इंटरनेट पर खूब ट्रोल किया जा रहा है।

न्यू ईयर पर बॉक्सर ने उतारे कपड़े
द सन की रिपोर्ट के अनुसार एबनी ब्रिजेस को अपनी टॉपलेस फोटो को लेकर चेतावनी मिल रही है। एक स्क्रीनशॉट शेयर कर उन्होंने उस तस्वीर को लेकर मिली चेतावनी फैंस को दिखाई है जिसमें ब्रिजेस ने सिर्फ हाथों में ग्लब्स और अंडरवियर के अलावा कुछ नहीं पहना है। फोटो को लेकर विवाद बढ़ता देख इंस्टाग्राम ने भी ब्रिजेस की टॉपलेस फोटो को हटा दिया जिसके बाद ऑस्ट्रेलियाई मुक्केबाज का गुस्सा फूट पड़ा है। उन्होंने अपनी फोटो को बाद में ट्विटर पर भी शेयर किया।

टॉपलेस फोटो को लेकर विवाद
35 वर्षीय एबनी ब्रिजेस ने इंस्टाग्राम द्वारा मिले एक संदेश का स्क्रीनशॉट भी साझा किया है, जिसमें लिखा है, 'आपकी पोस्ट वयस्क यौन याचना पर हमारे दिशानिर्देशों के खिलाफ है।' इसके जवाब में बॉक्सर ब्रिजेस ने लिखा, 'ओके तो अब ट्रोल और नफरत करने वाले जीत रहे हैं। तुम मेरी तस्वीर की रिपोर्ट करते रहो। मैं अपनी तस्वीर दोबारा पोस्ट नहीं कर सकती। आखिरी चीज जो मैं करना चाहती हूं वह है कि मैं अपना इंस्टा अकाउंट बंद कर दूं।'

इंस्टाग्राम की तरफ से दी गई वॉर्निंग
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ऑस्ट्रेलियाई मुक्केबाज को इंस्टाग्राम की तरफ से ये भी वॉर्निंग दी गई कि वह इस तरह के पोस्ट शेयर करने के चलते भविष्य में अपने अकाउंट का अधिकार खो सकती हैं। ब्रिजेस ने 31 दिसंबर को एक ट्वीट में वही तस्वीर साझा की, जो अभी भी उनके खाते में पोस्ट की गई है। ट्विटर और इंस्टाग्राम पर फोटो को लेकर मचे बवाल के बीच ब्रिजेस ने अपने ब्रांड का बचाव करते हुए कहा कि सिर्फ दूसरों को प्रेरित करना चाहती थीं।

'सब लोग मुझे नफरत करते हैं'
ब्रिजेस ने एक पोस्ट में लिखा, 'मैं अपने लिए मजबूत और सच्ची रही हूं। सब लोग मुझे नफरत की नजर से जज कर रहे हैं, लोग मुझे स्टीरियोटाइप कह रहे हैं और मेरे असफल होने की प्रार्थना कर रहे हैं। जरूरी ये है कि मैं कैसे दिखती हूं और मैं खुद को कैसे बढ़ावा देती हूं, क्योंकि लोग बदलाव को स्वीकार नहीं कर पाते।' उन्होंने आगे लिखा, 'मैं महिलाओं की बॉक्सिंग की दुनिया में कुछ अलग दिखाते हुए आई थी, और सोशल मीडिया के माध्यम से दूसरों को बता रही थी कि मैं अलग हूं।

'दूसरी महिलाओं के लिए आसान बनाया रास्ता'
ब्रिजेस ने आगे लिखा, 'मैं अलग हूं। मैं कभी किसी और की तरह नहीं बनूंगी। मैंने अपना रास्ता खुद तय किया है और अब इसे दूसरों के लिए प्रेरणा बना रही हूं। मुझे यह सोचना अच्छा लगता है कि मैंने इस साल महिला मुक्केबाजी के लिए बहुत कुछ किया है और सिर्फ खुद के दम पर कई लोगों में इस खेल के प्रति रुचि जगाई।' उन्होंने कहा, मैंने उन महिलाओं के लिए इस फील्ड में रास्ता आसान किया है जो सुंदरता के साथ अपने अंदर के जानवर को दिखाना चाहती हैं।

2021 में सिर्फ एक मैच हारीं ब्रिजेस
ब्रिजेस ने कहा, 'ऐसी महिलाओं के लिए मैंने खुद गोलियां और गालियां झेली हैं। उम्मीद है, उन्हें उतना नहीं झेलना पड़ेगा जितना मैंने सहा है। मैंने अपना खुद का ब्रांड बनाया है जो बढ़ता रहेगा और उम्मीद है कि न केवल महिलाओं को बल्कि कई अन्य लोगों को भी प्रेरित करेगा।' ब्रिजेस ने आखिरी बार सितंबर में बॉक्सिंग मैच खेला था, इसमें उन्होंने मेलिस गैंग्लॉफ को हराकर रिकॉर्ड को 7-1 से जीत दर्ज की थी। पिछले साल वह अप्रैल में बैंटमवेट विश्व खिताब की लड़ाई के दौरान शैनन कर्टेने से हार गई थीं।
यह भी पढ़ें: न्यू ईयर पार्टी में अमेरिकन सिंगर ने तोड़ी सारी हदें, बीयर कैन की ब्रा पहनकर किया स्टेज शो












Click it and Unblock the Notifications