नाइट क्लब में डांस कर रहा था पुलिस ऑफिसर, बंदूक से चली अचानक गोली और फिर...
डांस करते-करते एक पुलिस ऑफिसर की बंदूक से गोली चल गई, जो एक शख्स के जाकर लग गई। ये चौंकाने वाली घटना अमेरिका के लॉस एंजिलिस में हुई है। लॉस एंजिलिस में एक एफबीआई एजेंट नाइट क्लब में डांस कर रहा था जब उसकी बंदूक से अचानक गोली चल गई। डेनवर पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।
लॉस एंजिलिस। डांस करते-करते एक पुलिस ऑफिसर की बंदूक से गोली चल गई, जो एक शख्स के जाकर लग गई। ये चौंकाने वाली घटना अमेरिका के लॉस एंजिलिस में हुई है। लॉस एंजिलिस में एक एफबीआई एजेंट नाइट क्लब में डांस कर रहा था जब उसकी बंदूक से अचानक गोली चल गई। डेनवर पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसने सभी लोगों को हैरानी में डाल दिया है।

अमेरिका के लॉस एंजिलिस में एक नाइट क्लब में अचानक गोली चलने से हड़कंप मच गया। लॉस एंजिलिस के कोलोआर्डो नाइट क्लब में एक ऑफ ड्यूटी एफबीआई ऑफिसर डांस कर रहा था और आसपास खड़े लोग उसका डांस इंज्वॉय कर रहे थे। डांस करते-करते ऑफिसर अचानक के बैकफ्लिप मारता है और उसकी बंदूक नीचे गिर जाती है।
ऑफिसर जब बंदूक को उठाने के लिए नीचे झुकता है तो उसके हाथ से ट्रिगर दब जाता है और गोली चल जाती है। गोली चलते ही लोगों में हड़कंप मच जाता है और हर कोई इधर-उधर भागने लगता है। थोड़ी देर बाद पता चलता है कि गोली एक शख्स को पैर में लगी है। शख्स को पास के अस्पताल में ले जाया गया जहां उसका इलाज हुआ। वहीं एफबीआई ऑफिसर को पुलिस स्टेशन ले जाकर पूछताछ की गई। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। देखिये-












Click it and Unblock the Notifications