Photos: कुलभूषण से हुई मां-पत्नी की मुलाकात पर बीच में आ गया 'नापाक' शीशा
Recommended Video

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में कैद पूर्व भारतीय नौसैनिक से मिलने के लिए उनकी मां और पत्नी इस्लामाबाद पहुंचकर उनसे सोमवार को मुलाकात की। कुलभूषण की मां और उनकी पत्नी के साथ इस्लामाबाद में भारतीय राजनयिक जेपी सिंह भी मौजूद थे। इन तीनों ने कुलभूषण जाधव से पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय में मुलाकात थी। पाकिस्तान में कैद 22 महीनों के बाद कुलभूषण जाधव की तस्वीरें सामने आई है।

ऐसे हुई मुलाकात
पाकिस्तान में बंदी बनाए जाने के बाद कुलभूषण की पहली बार तस्वीरें सामने आई है। तस्वीरों से ऐसा लग रहा है कि पाकिस्तान सरकार ने ठीक से उनके परिजनों को मिलने भी नहीं दिया गया। पाकिस्तान सरकार ने जारी की तस्वीरों में कुलभूषण जाधव एक कमरे में बैठे हैं और उनके सामने उनकी मां और पत्नी बैठी हुई दिखाई दे रही है। कुलभूषण जाधव और उनके परिवार वालों के बीच एक पारदर्शी शीशा लगा हुआ है।

देख सकते है, बात कर सकते हैं, लेकिन छू नहीं सकते
इन तस्वीरों से स्पष्ट लग रहा है कि कुलभूषण जाधव और उनकी मां व पत्नी एक दूसरे को देख सकते हैं, बात भी सकते हैं, लेकिन एक-दूसरे को छू नहीं सकते हैं। कुलभूषण जाधव ने ब्लू कलर का ब्लेजर पहना हुआ है और एक बंद कमरे में अकेले बैठे हैं।

जाधव की मां और पत्नी आज इस्लामाबाद पहुंचे थे
इससे पहले आज कुलभूषण जाधव को मिलने के लिए उनकी मां और पत्नी इस्लामाबाद पहुंचे थे। जिसके बाद उन्हें भारतीय राजनयिक जेपी सिंह से मुलाकात की। इस्लामाबाद में कुलभूषण की मां और उनकी पत्नी के साथ पूरे दौरे पर जेपी सिंह उनके साथ मौजूद रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications