शरीर से बदबू की शिकायत के बाद अमेरिकन एयरलाइंस ने परिवार को प्लेन से उतारा

वॉशिंगटन। अमेरिकन एयरलाइंस ने बुधवार रात फ्लोरिडा में विमान में सवार हुए मिशिगन के एक परिवार को प्लेन से नीचे उतारे जान का मामला सामने आया है। यात्रियों को विमान से नीचे उतारे जाने के पीछे एयरलाइन ने कहा है कि कुछ यह यात्रियों ने उनके शरीर से बदबू आने की शिकायत की थी जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है। जिस यात्री को विमान को उतारा गया है कि उसका नाम योसी एडलर है साथ में उनकी पत्नी जेनी है। ये सभी मियामी-से-डेट्रायट की फ्लाइट में सवार हुए थे।

तत्काल प्लेन से उतरने के लिए कहा गया

तत्काल प्लेन से उतरने के लिए कहा गया

योस्सी अडलर ने कहा कि वे और उनकी पत्नी जेनी अपने घर से मियामी जा रहे थे। तभी प्लेन में उन्हें कहा गया कि उन्हें तत्काल प्लेन से नीचे उतरना होगा। इसके बाद नीचे उतरने पर प्लेन के अधिकारियों की ओर से कहा गया कि उनसे बदबू आ रही थी इसलिए उन्हें उतार दिया गया। योस्सी अडलर ने कहा कि जब उन्हें इस बात का पता चला तो उन्हें काफी अपमानित महसूस हुआ था और गुस्सा भी आया था। दूसरी तरफ अमेरिकन एयरलाइन ने वॉशिंगटन पोस्ट से कहा कि कई यात्रियों ने उनसे शिकायत की थी कि उन कपल से कुछ अजीब सी बदबू आ रही है जिससे प्लेन में बैठे बाकी यात्रियों को परेशानी हो रही है।

होटल में रात रूके कपल

होटल में रात रूके कपल

एयरलाइन ने कहा है कि हमारी टीम ने उन्हें होटल में रुकने के लिए और खाने की व्यस्था की, इसके बाद अगली सुबह उन्हें दूसरी फ्लाइट से भेजा गया। एयरलाइन के अधिकारियों ने कहा कि कपल के धर्म के बारे में पता नहीं था। वहीं योस्सी ने कहा कि एयरलाइन की ओर से जो फुड कूपन दिया गया था वो किसी काम का नहीं था। क्योंकि खाने के लिए उन्हें अपनी जेब से पैसे देने पड़े।

योस्सी ने एयरलाइन्स से किया ये सवाल

योस्सी ने एयरलाइन्स से किया ये सवाल

योस्सी ने कहा कि अगर प्लेन के बाकी यात्रियों को हमारे शरीर से बदबू आ रही थी तो एयरलाइन को हमें दूसरे साफ कपड़े बदलने को दिया जाना चाहिए था। इसके साथ मीडिया रिपोर्ट में यह बात भी सामने आई है कि इन तीनों यात्रियों को इसलिए प्लेन से उतारा गया क्योंकि वो यहूदी थे। प्लेन से उतारने के तुरंत बाद ग्राउंड क्रू के साथ अपनी बातचीत को टेप करने के लिए एडलर ने अपने सेलफोन का इस्तेमाल किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+