चीन में पर्वतीय मैराथन के दौरान खौफनाक बर्फीली बारिश, 21 धावकों की गई जान, दर्जनों लापता

चीनी न्यूज एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक अधिकारियों ने अब तक 21 लोगों की मौत की पुष्टि कर दी है वहीं दर्जनों लोग अभी लापता बताए जा रहे हैं।

बीजिंग, मई 23: चीन के उत्तर-पश्चिम हिस्से में बेहद खतरनाक मौसम की वजह से कई लोगों की मौत हो गई है जबकि कई लोग लापता हो गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक 100 किलोमीटर पर्वतीय क्रॉस-कंट्री पर्वतीय मैराथन का दौर चल रहा था, लेकिन अचानक मौसम काफी ज्यादा बिगड़ गई और मैराथन में हिस्सा लेने वाले 21 लोगों की जान चली गई है। चीन की सरकारी न्यूज एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक चीन के गांसु प्रांत में एक पर्यटक स्थल 'येलो रिवर स्टोन फॉरेस्ट' में मैराथन का आयोजन किया गया था लेकिन बाद में मौसम काफी ज्यादा बिगड़ गई और बर्फीली बारिश होने लगी।

CHINA

21 लोगों की मौत की पुष्टि

चीनी न्यूज एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक अधिकारियों ने अब तक 21 लोगों की मौत की पुष्टि कर दी है वहीं दर्जनों लोग अभी लापता बताए जा रहे हैं, जिन्हें तलाशने के लिए राहत बचाव कार्य चलाया जा रहा है। वहीं, ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक बेहद खराब मौसम और बर्फीली हवा और बारिश होने की वजह से राहत-बचाव कार्य में काफी परेशानी हो रही है और राहत बचाव कार्य बार बार रोकना पड़ रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक इस पर्वतीय मैराथन में 172 लोगों ने हिस्सा लिया था लेकिन अब तक 21 लोगों की मौत हो चुकी है और दर्जनों लापता हैं। वहीं, कई घायलों का अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक मैराथन के दौरान अचानक भारी बर्फीली बारिश होने लगी और तापमान में भारी गिरावट आने से ये हादसा हुआ है।

CHINA RACE

राहत बचाव कार्य जारी

ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक काफी ज्यादा मौसम खराब होने बाद दौड़ को रोक दिया गया है। वहीं, बाइयिन शहर के मेयर झांग शुचेन के मुताबिक 1200 से ज्यादा राहत बचाव कर्मियों को लापता लोगों कों तलाशने के लिए लगाया गया है। वहीं, पर्वतीय मैराथन का आयोजन करवाने वाले आयोजकों ने माफी मांगी है। आपको बता दें कि इस प्रांत में पहले भी प्राकृतिक आपदाएं आती रही हैं। साल 2010 में भयानक भूकंप की वजह से एक हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी और इल इलाके में अकसर भूकंप आते रहते हैं। आपको बता दें कि येलो रिवर स्टोन ऊंची ऊंची पहाड़ियों के लिए जाना जाता है और यहां पर अकसर फिल्मों की शूटिंग होती रहती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+