बांग्लादेश: मस्जिद में लगे 6 AC में अचानक हुआ विस्फोट, अब तक 12 लोगों की मौत

नई दिल्ली: भारत के पड़ोसी देश बांग्लादेश से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां राजधानी ढाका की एक मस्जिद में लगे छह एयरकंडीशन (AC) में विस्फोट हो गया। जिसमें एक बच्चे समेत 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 से ज्यादा लोग बुरी तरह जख्मी हैं। सभी घायलों को ढाका मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। अभी भी कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।

ghgfhfg

स्थानीय प्रशासन के मुताबिक ढाका के बाहरी इलाके में फतुल्लाह मस्जिद स्थित है, शुक्रवार को वहां पर दर्जनों लोग ईशा की नमाज अदा कर रहे थे। इसी मस्जिद के नीचे से एक टाइटस गैस की पाइपलाइन भी गई है। इसी पाइपलाइन से गैस लीक हुई और मस्जिद में भर गई। खिड़कियां बंद होने से गैस बाहर नहीं निकल पाई। इसी दौरान शायद किसी ने पंखा या एसी बंद करने की कोशिश की, जिससे वहां पर भयानक विस्फोट हुआ। इसके बाद सभी घायलों को ढाका मेडिकल कॉलेज के बर्न यूनिट में भर्ती करवाया गया।

डॉक्टरों के मुताबिक अब तक अस्पताल आए 12 लोगों की मौत हो चुकी है, जिसमें एक बच्चा भी शामिल है। मृतकों का 70 से 80 प्रतिशत शरीर ब्लास्ट में ही जल गया था। जिनको बचाया नहीं जा सका। अभी भी 25 से ज्यादा लोग अस्पताल में भर्ती हैं। उनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस और फायर शेफ्टी डिपार्टमेंट की टीम आग लगने के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

पीएम ने व्यक्त किया दुख
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया है। साथ ही ढाका मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों से बात भी की है। पीएम शेख हसीना ने डॉक्टरों से कहा कि घायलों के इलाज में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए। साथ ही घटना की जांच के लिए प्रशासनिक अधिकारियों की एक टीम भी बनाई गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+