Sara Lee Died: पूर्व WWE रेसलर का 30 की उम्र में निधन, मां ने पोस्ट किया भावुक संदेश
Ex-WWE Star Sara Lee dies: वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट रियलिटी प्रतियोगिता श्रृंखला "टफ इनफ" 2015 की विजेता सारा ली का 30 वर्ष की आयु में निधन हो गया। इस बात की जानकारी उनकी मां ने फेसबुक पोस्ट के जरिए दी है। ली की मां ने एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि बहुत ही भारी मन से कहना पड़ रहा है कि सारा ली अब इस दुनिया में नहीं है। वह वेस्टन जीसस के साथ चली गई। ऐसे में हम चाहते हैं कि आप सब इस दु:ख की घड़ी में हमारे परिवार के साथ शोक मनाएं।

ये भी पढ़ें- रेसलर पूजा का PM मोदी ने बढ़ाया हौसला तो पाकिस्तानी हुक्मरानों से होने लगे सवाल, जानें क्यों?

रेसलर वेस्टिन ब्लेक से की थी शादी
सारा ली ने पूर्व WWE रेसलर वेस्टिन ब्लेक से की थी। वे तीन बच्चों के माता-पिता हैं। ली मिशिगन के छोटे से टाउन की रहने वाली थीं। उन्होंने 2010 में सैनफोर्ड, मिशिगन में मेरिडियन हाई स्कूल से ग्रेजुएशन किया था। ली अपने ग्रेजुएशन के दौरान ट्रैक टीम में थीं। वह एक प्रतिस्पर्धी पावरलिफ्टर भी थीं।

ली की दोस्त ने भी किया भावुक पोस्ट
ली के निधन पर सारा ली की दोस्त ने भी भावुक पोस्ट किया है। ली की दोस्त निक्की ने ट्वीट करते हुए लिखा कि सारा आप कई मायनों में बहुत अच्छी थीं। आप अपने परिवार और दोस्तों से बहुत प्यार करतीं थीं। आपने मुझे बहुत बार हंसाया। हम एक-दूसरे को देखे बिना कितनी दूर भी चलें लेकिन हम हमेशा वहीं मिलेंगे, जहां हमने साथ छोड़ा था। आई लव यू सारा।

आज तक मुझे ली से प्यारा कोई नहीं मिला
वहीं, सारा ली के निधन पर WWE के रेफरी ने भी ट्वीट किया है। रेफरी ने लिखा कि सारा ली उन सबसे प्यारे लोगों में से एक थीं, जिनसे मैं मिली हूं और उनकी मुस्कान ने एक कमरे को रोशन कर दिया। मेरा प्यार और ताकत की उम्मीद कोरी और उनके तीन खूबसूरत बच्चों को जाती है।

सारा ली को गया था साइनस संक्रमण
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सारा ली को साइनस संक्रमण हो गया था। हालांकि, इलाज के बाद वह पहले से अच्छा महसूस करने लगी थीं और उन्होंने जल्द ही काम करने की इच्छा भी जताई थी। सारा ने WWE के लिए आखिरी बार 2016 में खेला था। वहीं, 30 सितंबर 2017 को उन्होंने वेज्ली ब्लेक से शादी कर ली थी।












Click it and Unblock the Notifications