जब चांद घर बैठे दिख रहा है तो वहां जाने की क्या जरूरत?, जब मिशन चंद्रयान पर बोले थे PAK के पूर्व मंत्री

Fawad Hussain on Chandrayaan-3: भारत ने शुक्रवार यानि 14 जुलाई को यंद्रयान-3 का प्रक्षेपण किया है और अब पाकिस्तान के पूर्व केन्द्रीय मंत्री फवाद चौधरी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो कह रहे हैं, कि जब धरती से ही चांद दिख जाता है, तो फिर वहां जाने की क्या जरूरत है।

पाकिस्तान के पूर्व केन्द्रीय मंत्री फवाद चौधरी, इमरान खान के काफी करीबी रहे हैं, हालांकि 9 मई को जब पाकिस्तान सेना के खिलाफ इमरान खान के समर्थकों ने विद्रोह कर दिया था, और जब उसके बाद पाकिस्तानी आर्मी ने इमरान खान के समर्थकों के खिलाफ थर्ड डिग्री अभियान चलाया, तो फवाद चौधरी इमरान खान की पार्टी से भाग खड़े हुए।

Fawad Chaudhry

फवाद चौधरी का वीडियो वायरल

फवाद चौधरी का ये वीडियो उस वक्त का है, जब वो पाकिस्तान के सूचना प्रसारण और साइंस एंड टेक्नोलॉजी मंत्री थे और जब भारत का चंद्रयान-2 चंद्रमा पर लैंड करने वाला था। उस वक्त, जब पूरी दुनिया भारत की कोशिशों कीके लिए दाद दे रही थी, उस वक्त उन्होंने भारतीय मून मिशन का मजाक उड़ाया था।

उन्होंने कहा था, कि 'हमारा मिनिस्ट्री ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी में एक प्वाइंट ऑफ व्यू है। हमारा मानना है, कि आपको इतना पापड़ बेलने की जरूरत नहीं है। चांद जो है, वो नजर आ जाता है, आपको एक्जेक्टली उसका लोकेशन पता है, आपको पता होता है, कि कब उसका उदय हो रहा है, उसका क्या एल्टीट्यूट होता है, वो पता होता है।'

उस वक्त फवाद चौधरी के बयान की काफी आलोचना की गई थी और कहा गया था, जिस देश का विज्ञान मंत्री ही ऐसा बात करेगा, भला उस देश में साइंस एंड टेक्नोलॉजी की क्या स्थिति होगी।

हालांकि, इस बार जब भारत ने चंद्रयान-3 लॉन्च किया है, तो फवाद चौधरी के सुर बदल गये हैं और उन्होंने चंद्रयान-3 के लिए भारत को बधाई दी है।

फवाद चौधरी ने अब क्या कहा?

पूर्व पाकिस्तानी मंत्री ने ट्विटर पर कहा, "चंद्रयान 3 के लॉन्च पर भारतीय अंतरिक्ष और विज्ञान समुदाय को बधाई, आप सभी को शुभकामनाएं।"

वहीं, फवाद चौधरी के इस नये ट्वीट ने 2019 में उनके कार्यकाल के दौरान दिए गए एक विवादास्पद बयान की यादें ताजा कर दीं, जहां उन्होंने भारत की अंतरिक्ष महत्वाकांक्षाओं का मजाक उड़ाया था और पाकिस्तान द्वारा बंदी बनाए गए एक भारतीय पायलट के बारे में अपमानजनक टिप्पणी की थी।

साल 2019 में फवाद चौधरी ने लिखा था, कि "प्रिय एंडिया, चंद्रयान जैसे पागलपन भरे मिशनों पर पैसा बर्बाद करने या अभिनंदन जैसों को एलओसी के पार चाय के लिए भेजने के बजाय, भीतर की गरीबी पर ध्यान केंद्रित करें। कश्मीर पर आपका दृष्टिकोण एक और चंद्रयान होगा, बस कीमत थोड़ी ज्यादा होगी।" इस अपमानजनक टिप्पणी से न केवल भारत में, बल्कि उनके अपने कई हमवतन लोगों में भी आक्रोश फैल गया था।

पाकिस्तान के भीतर भी, पूर्व पाकिस्तानी मंत्री फवाद चौधरी की काफी आलोचना की गई थी और पाकिस्तानी अखबार डॉन ने उनकी टिप्पणी को "बचकाना" बताया था, जबकि कई ट्विटर यूजर्स ने उनके बयान को निराशाजनक बताते हुए कहा था, कि पाकिस्तान को भारत से सीखना चाहिए, क्योंकि भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम के आगे पाकिस्तान का स्पेस प्रोग्राम कहीं नहीं ठहरता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+