ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीता, फिर नेता बना, अब सेक्स टेप लीक होने से हुआ बदनाम

नई दिल्ली। एक खिलाड़ी ने ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीता। यह राष्ट्रीय गौरव की बात थी। खूब लोकप्रियता मिली। मकबूलियत मिली तो वह राजनीति में भी दाखिल हुआ। फिर वह प्रधानमंत्री का नजदीकी हो गया। कुछ समय बाद एक बड़े शहर का मेयर भी बन बैठा। लेकिन वह तरक्की पचा नहीं पाया। शोहरत, दौलत और सियासी ताकत के नशे में वह इस कदर डूब गया कि अच्छे -बुरे का होश न रहा। जैसे ही उसका एक सेक्स टेप ऑनलाइन लीक हुआ, वर्षों की कमाई इज्जत मिट्टी मिल गयी।

खिलाड़ी से नेता बने लेकिन हुए बदनाम

खिलाड़ी से नेता बने लेकिन हुए बदनाम

खिलाड़ी से बने इस राजनीतिज्ञ का नाम है जोल्ट बोकाई (Zsolt Borkai)। वह हंगरी के ग्योर शहर का मेयर है। उसे हंगरी के मौजूदा प्रधानमंत्री विक्टर (विकोर) ओरबान का करीबी माना जाता है। हाल ही में एक वीडियो लीक हुआ है जिसमे बोकाई एक नाव (यॉट) पर कुछ कॉल गर्ल्स के साथ आपत्तिजनक स्थिति में है। इस यॉट पर ड्रग, शराब और शबाब की पार्टी आयोजित की गयी थी। यह वीडियो पहले एक ऑनलाइन पोलिटिकल ब्लॉग पर लीक हुआ फिर कई पोर्नसाइट पर फैल गया। पोलिटिकल ब्लॉग में इस वीडियो के आधार पर जोल्ट बोकाई की धज्जियां उड़ा दी गयी हैं। उसे भ्रष्ट और वेश्यागामी बताया गया है। यह वीडियो तब का है जब जोल्ट बोकाई क्रोएशिया के डबरोवनिक शहर के दौरे पर गया था। डबरोवनिक एड्रियाटिक सागर का प्रमुख पर्यटक स्थल है। पर्ययटक यहां के सजे-धजे यॉट पर समंदर में अक्सर पार्टी करते पाये जाते हैं। इस वीडियो में कई महिलाएं हैं जो कोकीन के नशे में लग रही हैं। शराब की बोतलें भी दिखायी पड़ रही हैं। इसमें जोल्ट के सेक्स फुटेज भी हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद जोल्ट ने पहले तो इंकार किया। लेकिन बाद में उसने कबूल किया इस सेक्स पार्टी में वह शामिल था। इंतने गंभीर आरोप के बाद भी जोल्ट ने इस्तीफा देने से इंकार कर दिया है।

ओलंपिक गोल्डमेडलिस्ट है बोकाई

ओलंपिक गोल्डमेडलिस्ट है बोकाई

जोल्ट बोकाई हंगरी का मशहूर जिमनास्ट रहा है। उसने 1988 के सियोल (दक्षिण कोरिया) ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीता था। उसने यह पदक जिमनास्टिक की पोमेल्ड हॉर्स स्पर्धा में जीता था। सियोल अलंपिक में हंगरी कुल 11 स्वर्ण पदकों के साथ छठे स्थान पर रहा था। जोल्ट हंगरी का अकेला खिलाड़ी था जिसने जिमनास्टिक में गोल्ड दिलाया था। 1988 के सियोल ओलंपिक में सोवियत संघ ने जिमनास्टिक में कुल 12 स्वर्ण पदक जीत कर सभी देशों को फीका कर दिया था। ऐसे में जोल्ट बोकाई की यह कामयाबी बहुत मायने रखती थी। जोल्ट की उम्र अभी 54 साल है। वह शादीशुदा है। खेल से संन्यास लेने के बाद उसने राजनीति में रुचि लेनी शुरू की। वह हंगरी के रुढ़ीवादी दल, फिडैस पार्टी के सम्पर्क में आया। राजनीति में उसने धीरे-धीरे जगह बनायी और फिडैस पार्टी के नेता और मौजूदा प्रधानमंत्री विकोर ओरबान (विक्टर ओरबान) का नजदीकी बन गया। फिर वह ग्योर शहर का मेयर निर्वाचित हुआ।

हंगरी अनोखा देश, आबादी बढ़ाओ-सहूलियत पाओ

हंगरी अनोखा देश, आबादी बढ़ाओ-सहूलियत पाओ

हंगरी यूरोप का प्राचीन देश है। फिलहाल यह देश अपनी घटती आबादी और आप्रवासियों की बढ़ती संख्या से परेशान है। हंगरी की कुल आबादी अभी 97 लाख 80 हजार के करीब है। यानी इस देश की आबादी एक करोड़ से भी कम है। यहां की मूल आबादी हर साल औसतन 32 हजार घट रही है। जब कि दूसरे देश से आ कर बसने वाले लोग बढ़ रहे हैं। इसलिए मौजूदा सरकार परेशान है। प्रधानमंत्री विकोर ओरबान ने इस साल के शुरू में अपने देश की महिलाओं को अधिक बच्चा पैदा करने के लिए प्रोत्साहित किया था। उन्होंने घोषणा की थी कि जिन महिलाओं के चार से अधिक बच्चे होंगे उनसे आजीवन इनकम टैक्स नहीं लिया जाएगा। जिस युवा दम्पति के तीन से अधिक बच्चे होंगे उन्हें सेवेन सीटर कार खरीदने के लिए 6 लाख रुपये दिये जाएंगे। 40 साल से कम उम्र की महिला को पहली बार शादी करने पर 25 लाख रुपये का कर्ज बिना ब्याज के दिया जाएगा। तीसरा बच्चा होने के बाद इस महिला का यह कर्ज माफ कर दिया जाएगा। हंगरी अनोखा देश है जो आबादी बढ़ाने के लिए ऐसी रि

यायतें दे रहा है।

फोटो साभार- सोशल मीडिया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+