लॉकडाउन में कैंसिल हुई यूरोप ट्रिप तो घर को बनाया फ्लाइट, परिवार ने किया 15 घंटे का सफर
नई दिल्ली। दुनिया के कई देश इस समय कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन में चले गए हैं। वैश्विक महामारी की वजह से लोगों का घरों से निकलना बंद हो गया है। ऑस्ट्रेलिया के एक परिवार को कोरोना वायरस के चलते अपना यूरोप ट्रिप रद्द करना पड़ा, लेकिन इसस मायूस होने की जगह उन्होंने कुछ ऐसा किया जिसके चलते उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया में 14 हजार कोरोना संक्रमित मामले सामने आने के बाद कई स्थान पर लॉकडाउन लागू किया गया है।

यूरोप ट्रिप कैंसिल होने के बाद आया आइडिया
लॉकडाउन से लोग घरों में बंद हैं और उन्हें अपने कई कार्यक्रमों को रद्द करना पड़ा है। ऑस्ट्रेलिया के एक परिवार ने अपनी ट्रिप रद्द होने के बाद कुछ ऐसा किया जिसके बाद उनकी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। दरअसल, परिवार के सदस्यों ने ट्रिप का आनंद लेने के लिए अपने घर को ही एक हवाई जहाज का रूप दे दिया। इतना ही नहीं उन्होंने उस माहौल में 15 घंटे का समय भी बिताया।
Get back to my seat to find this - doesn't anyone care about their assigned seats on a plane? This companion pug has some nerve taking my spot! pic.twitter.com/x4cG1awlO9
— Kirsty Russell (@InclusiveParent) April 15, 2020
घर को बनाया विमान
उन्होंने घर के सोफा से फ्लाइट जैसी सीट तैयार की, सिक्योरिटी चेकिंग के लिए काउंटर बनाया और एयरलाइन जैसी मील भी तैयार की। इस 15 घंटे की फ्लाइट के लिए कुछ नियम भी बनाए गए थे। फ्लाइट में तब्दील हुए इस घर की फोटो अब सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है और लोग खूब पसंद भी कर रहे हैं।
So for anyone new to our virtual flight, we were due to fly Sydney to Doha (15 hours) then Doha to Munich (6 hours) today on our grand European adventure. With all travel cancelled, we decided to do the next best thing and take the trip virtually, from our lounge room. pic.twitter.com/Oc0PC2WyyS
— Kirsty Russell (@InclusiveParent) April 15, 2020
कोरोना वायरस ने खराब की छुट्टी
परिवार की सदस्य कर्स्टन रसेल ने बताया कि वह और उनके पति पिछले पांच साल से यूरोप की ट्रिप पर जाने की योजना बना रहे थे, लेकिन कोरोना वायरस ने परिवार की छुट्टी को खराब कर दिया। बच्चों को मायूस देश कर्स्टन रसेल के पति को एक आइडिया आया जिसके बाद उन्होंने घर को फ्लाइट की तरह बना दिया। दरअसल, यह बात एक मजाक की तरह शुरू हुई थी जिसे परिवार ने वास्तव में कर दिखाया।
Flashback to the beginning of our adventure when my son played security/border officer as we got ready to board our virtual flight. He took the role VERY seriously! pic.twitter.com/85PJd5CJLq
— Kirsty Russell (@InclusiveParent) April 15, 2020
बच्चों को पसंद आई काल्पनिक यात्रा
कर्स्टन रसेल ने आगे बताया कि उन्हें लगा था कि बच्चों को यह पसंद नहीं आएगा लेकिन उन्होंने ने भी बढ़चढ़ कर भाग लिया। उन्होंने बताया कि हमने अपना सामान पैक किया फिर बुधवार को फ्लाइट में बैठे और 15 घंटे के सफर के बाद गुरुवार को लैंड किया। यात्रा के दौरान 16 वर्षीय बेटे रसेल ने यात्रियों के सामान की जांच की और उनके पति ने ट्रॉली पर रख कर सबको खाना दिया।
So, we're 3 hours into our virtual flight from Sydney to Munich. My husband came up with the brilliant idea of spending 15 hours together as a family on a simulated flight and has gone all out to make it awesome. Surprisingly the kids have been on board with this so far (thread)
— Kirsty Russell (@InclusiveParent) April 15, 2020
जर्मनी, फ्रांस, इटली जाने का बनाया था प्लान
इतना ही नहीं परिवार वालों को इस काल्पनिक सफर के लिए विमान का टिकट भी दिया गया। कर्स्टन रसेल ने बताया कि वह और उनके पति यूरोप में अपना हनीमून बिता चुके हैं और अपने बच्चों को महाद्वीप दिखाना चाहते हैं। हमने इस बार जर्मनी, फ्रांस, इटली और यूके के लिए पांच सप्ताह का जाने का प्लान बनाया था। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के इस परिवार ने ट्विटर पर घर की फोटो भी शेयर की है।
यह भी पढ़ें: Covid19: फिलहाल अधिकांश अमेरिकी फर्मों का चीन छोड़ने का कोई इरादा नहीं: सर्वे












Click it and Unblock the Notifications