Ethiopia Accident: उफनती नदी में समा गया ट्रक, दूल्हे समेत 66 की मौत! सदमें में दुल्हन

Ethiopia Accident: दक्षिणी इथियोपिया में एक दुखद दुर्घटना में कम से कम 66 लोगों की जान चली गई, जब शादी के मेहमानों से भरा एक ट्रक नदी में गिर गया। यह हादसा 29 दिसंबर 2024 की देर रात सिदामा क्षेत्र के गेलन ब्रिज पर हुआ, जो पहले भी ऐसी घटनाओं के लिए जाना जाता है।

ग्रामीणों के मुताबिक, ट्रक में सवार मेहमान शादी का जश्न मना रहे थे। ट्रक में संगीत बज रहा था, लोग नाच रहे थे और खुशियां मना रहे थे, लेकिन अचानक ट्रक ब्रिज से फिसलकर उफनती नदी में गिर गया। 64 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घटना उस समय घटी जब दूल्हे के साथ बाराती शादी के लिए दुल्हन के घर जा रहे थे।
दो अन्य लोगों की मौत अस्पताल में हुई।

Ethiopia truck

अस्पताल और बचाव कार्य

बोना जनरल अस्पताल के चिकित्सा निदेशक लेम्मा लैगाइड ने बताया कि गंभीर रूप से घायल मरीजों को बेहतर इलाज के लिए हवासा के बड़े अस्पताल में भेजा गया। ग्रामीणों ने हादसे के तुरंत बाद लाठियों की मदद से लोगों को बचाने की कोशिश की, लेकिन बाढ़ के कारण राहत कार्य धीमा रहा।

ट्रकों का उपयोग और खराब बुनियादी ढांचा

इथियोपिया में शादियों और सामाजिक आयोजनों के लिए बसों के बजाय ट्रक किराए पर लेना आम है। ट्रक किफायती होते हैं और इनमें ज्यादा लोग समा सकते हैं। सांस्कृतिक परंपरा के अनुसार, शादी में दुल्हन को दूल्हे के घर तक ले जाने की जिम्मेदारी ज्यादातर पुरुषों की होती है।

ग्रामीणों की नाराजगी

स्थानीय निवासी फसिल अतारा ने कहा कि गेलन ब्रिज के पास दुर्घटनाएं आम हैं। यह इलाका खराब बुनियादी ढांचे और चेतावनी संकेतों की कमी का शिकार है। ब्रिज की स्थिति और सड़क की खामियां इस हादसे का मुख्य कारण मानी जा रही हैं।

पहले भी हो चुके हैं ऐसे हादसे

इथियोपिया में खराब बुनियादी ढांचा और भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक परिवहन के कारण सड़क हादसे आम हैं। अगस्त 2024 में अमहारा क्षेत्र में एक बस पलटने से 38 लोगों की मौत हो गई थी। ऐसी घटनाएं सरकारी और स्थानीय प्रशासन की लापरवाही को उजागर करती हैं।

इस दुर्घटना ने एक बार फिर इथियोपिया के सड़क और परिवहन व्यवस्था की खामियों को सामने रखा है। सरकार को इस दिशा में तुरंत सुधारात्मक कदम उठाने की जरूरत है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

ये भी पढ़ें- Plane Crash: रूस जा रहा अजरबैजान एयरलाइंस का यात्री विमान क्रैश, कजाकिस्तान के अक्तौ के पास हादसा, 42 की मौत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+