कोरोना के कारण अब इस देश में कॉलेज-स्कूलों की प्रवेश परीक्षाएं स्थगित
कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के कारण चीन के शंघाई शहर में एक महीने के लिए हाई स्कूल तथा कॉलेजों में होने वाली प्रवेश परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। अब ये परीक्षाएं 7 से 12 जुलाई तक आयोजित की जाएंगी।
शंघाई, 07 मईः चीन, कोरोना के सबसे बुरे दौर का सामना कर रहा है। चीन की सबसे बड़ी आबादी वाला प्रदेश शंघाई में काफी समय से कोरोना का कहर जारी है। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को रोकने के लिए शंघाई शहर में एक महीने के लिए हाई स्कूल तथा कॉलेजों में होने वाली प्रवेश परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। अब ये परीक्षाएं 7 से 12 जुलाई तक आयोजित की जाएंगी।

कई विषयों की परीक्षाएं हुईं रद
मिली जानकारी के मुताबिक 7 से 9 जुलाई तक होने वाले कॉलेज प्रवेश परीक्षा में 50 हजार से अधिक छात्र बैठेंगे। वही, लगभग 1 लाख 10 हजार छात्र 11 और 12 जुलाई को होने वाली प्रवेश परीक्षा का हिस्सा बनेंगे। वही, भौतिकी, रसायन विज्ञान और विदेशी भाषा के लिए होने वाली प्रयोगशाला परीक्षाएं रद कर दी गई हैं।

कोरोना पॉजिटिव छात्रों के लिए विशेष व्यवस्था
शंघाई के उप मेयर चेन क्यून ने बताया कि ऐसे छात्र जो कोविड टेस्ट में असफल होते हैं, उन्हें भी चिंता करने की जरूरत नहीं है। वे प्रवेश परीक्षा से वंचित न रह जाएं इसके लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी। उनके लिए अलग क्वारंटीन कमरे तैयार किए जाएंगे। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि प्रत्येक छात्र परीक्षा में बैठे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 12 मार्च से ही शंघाई के सभी प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में ऑनलाइन पढ़ाई की व्यवस्था कर दी गयी है। वही, नर्सरी और किंडरगार्टेन कक्षा वाले बच्चों की पढ़ाई बंद कर दी गई है।

खेल प्रतियोगिताएं भी हुईं रद
बता दें कि बता दें कि ओमिक्रॉन के कारण चीन कोरोना के सबसे खराब प्रकोप से गुजर रहा है। चीन में तेजी से बढ़ रहे कोरोना मामलों के कारण एशियन गेम्स को स्थगित कर दिया गया है। इसके बाद इस महामारी की पाबंदियों के कारण चीन में होने वाली दो डायमंड लीग ट्रैक प्रतियोगिताओं को रद्द कर दिया गया है। आयोजकों ने एक बयान में कहा कि शंघाई और शेंजेन में सत्र के बीच में होने वाली डायमंड लीग ट्रैक प्रतियोगिताओं को 'चीन में प्रवेश के दौरान मौजूदा पृथकवास की शर्तों और यात्रा की पाबंदियों के कारण' रद्द कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications