बॉयफ्रेंड के लिए एक्टिंग करियर से संन्यास ले रहीं एक्ट्रेस एमा वॉटसन? अब खुद मैनेजर ने बताई सच्चाई
मुंबई: साल 2020 बॉलीवुड के साथ ही हॉलीवुड के लिए भी काफी बुरा रहा, जहां कई बड़ी हस्तियों ने दुनिया को अलविदा कह दिया। नया साल नई उम्मीदें लेकर आया था, लेकिन इस बीच हॉलीवुड से एक निराश करने वाली खबर आई, जिसमें बताया गया कि मशहूर एक्ट्रेस और हैरी पॉटर फेम एमा वॉटसन ने एक्टिंग छोड़ने का ऐलान किया है। जिसके बाद से उनके फैन्स परेशान थे, लेकिन अब पूरे मामले में उनके मैनेजर ने राहत भरी खबर दी है।

नहीं ले रहीं संन्यास
एमा के मैनेजर Jason Weinberg ने एक्टिंग से संन्यास लेने की खबरों का खंडन किया है। उन्होंने कहा कि एमा भले ही सोशल मीडिया पर कम सक्रिय रहती हैं, लेकिन वो अभी भी एक्टिंग के मामले में काफी एक्टिव हैं। ऐसे में अभी उनका हॉलीवुड से संन्यास लेने का कोई प्लान नहीं है। मैनेजर की इस सफाई के बाद से एमा के फैन्स ने राहत की सांस ली है। साथ ही उम्मीद जताई कि वो जल्द ही किसी शानदार फिल्म में नजर आएंगी।

Leo Robinton को कर रहीं डेट
अंतरराष्ट्रीय मीडिया में गुरुवार को खबर आई थी कि एमा एक्टिंग करियर को पूरी तरह से अलविदा कहने जा रही हैं। साथ ही कहा गया कि वो अब बॉयफ्रेंड Leo Robinton के साथ ज्यादा वक्त बिताना और रिश्ते को आगे बढ़ाना चाहती हैं, जिस वजह से उन्होंने ये फैसला लिया। इसके अलावा बॉलीवुड से संन्यास लेने का मकसद परिवार को ज्यादा वक्त देने का है। इस खबर से उनके फैन्स काफी निराश थे। साथ ही ट्विटर पर Emma Watson ट्रेंड करने लगा।

मीम्स की आ गई बाढ़
एमा 'द सर्कल' और 'डिज्नी ब्यूटी एंड द बीस्ट' के लाइव-एक्शन सीरीज में नजर आ चुकी हैं, लेकिन उन्हें दुनियाभर में प्रसिद्धी हैरी पॉटर फिल्म ने दिलाई। उन्होंने अपनी आखिरी फिल्म 2019 में लिटिल वुमन की थी। इसके बाद 2020 लॉकडाउन में गुजर गया। अचानक जब एमा के एक्टिंग छोड़ने की खबर आई, तो हॉलीवुड हस्तियों से लेकर उनके फैन्स तक, सभी हैरान रह गए। इसके बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की भी बाढ़ आ गई। एमा अभी सिर्फ 30 साल की हैं, उनके पास एक्टिंग के अलावा और कई बड़े प्रोजेक्ट्स भी हैं।












Click it and Unblock the Notifications