खुद के कराए पोल में ही हार गए Elon Musk, वादे के मुताबिक अब छोड़ देंगे CEO का पद?
कुल 12 घंटे के इस पोल में 57.5% ट्विटर यूजर्स ने एलन मस्क को ट्विटर सीईओ का पद छोड़ने के लिए कहा है, जबकि 42.5% ने लोगों ने कहा कि उनको इस पद पर बने रहना चाहिए।

Image: File
जनता की राय पर ट्विटर से जुड़े फैसले लेना एलन मस्क को भारी पड़ गया। ट्विटर बॉस खुद के ही कराए गए पोल को हार बैठे हैं। एलन मस्क जल्द ही ट्विटर के सीईओ का पद छोड़ सकते हैं। एलन मस्क ने ट्विटर पर एक पोल आयोजित कराया था। इसमें उन्होंने लोगों से पूछा था कि क्या उन्हें ट्विटर हेड का पद छोड़ देना चाहिए? मस्क के इस पोल का फाइनल जवाब आ चुका है। बड़ी संख्या में लोगों ने एलन मस्क से पद छोड़ देने को कहा है।

अधिकांश लोगों ने पद छोड़ देने को कहा
कुल 12 घंटे के इस पोल में 57.5% ट्विटर यूजर्स ने उनको ट्विटर सीईओ का पद छोड़ने के लिए कहा है, जबकि 42.5% ने लोगों ने कहा कि उनको इस पद पर बने रहना चाहिए। इस पोल पर 17.5 मिलियन से ज्यादा यूजर्स ने वोट किया है। आपको बता दें कि एलन मस्क ने कुछ महीने पहले ही ट्विटर को 44 बिलियन डॉलर में खरीदा था। इसके बाद उन्होंने भारतीय मूल के सीईओ पराग अग्रवाल को हटा कर खुद को चीफ के पद पर नियुक्त कर दिया।

पहले ही कर दिया था ऐलान
हालांकि एलन मस्क के ट्विटर सीईओ का पद छोड़ने का फैसला बेहद हैरान करने वाला भी नहीं है। इस पद को संभालने से पहले उन्होंने कहा था कि वह अस्थायी तौर पर ही इसे संभाल रहे हैं। अब जब ट्वीटर यूज करने वाले लोगों की संख्या में ऐतिहासिक इजाफा हुआ है तो मस्क इसे किसी सुरक्षित हाथों में सौंप सकते हैं। आपको बता दें कि एलन मस्क ने बीते कई फैसले ट्विटर पर पोल आयोजित कर लिए हैं। इससे पहले एलन मस्क ने कई पत्रकारों को लोकेशन ट्रैकिंग से जुड़ी सूझनाएं साझा करने के कारण सस्पेंड कर दिया था।

पत्रकारों की वापसी के पोल में भी हुई थी हार
एलन मस्क के इस फैसले की काफी आलोचना हुई थी। इसके बाद भी मस्क ने ऐसा ही एक पोल कराया था जिसमें अधिक लोगों ने इस बात के पक्ष में वोट किया था कि पत्रकारों के अकाउंट रिस्टोर किए जाने चाहिए या नहीं। एलन मस्क ने रिजल्ट शेयर करते हुए कहा था कि लोगों ने अपना फैसला दे दिया है और पत्रकारों के अकाउंट से सस्पेंशन हटा लिया गया था। इससे पहले एलन मस्क ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ट्विटर अकाउंट की वापसी को लेकर भी पोल कराया था।

डोनाल्ड ट्रम्प के लिए भी कराया गया पोल
बड़ी संख्या में लोगों ने पोल में हिस्सा लेकर डोनाल्ड ट्रम्प की वापसी का समर्थन किया। इसके बाद ट्विटर ने डोनाल्ड ट्रम्प का अकाउंट फिर से हाल कर दिया था। हालांकि डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्विटर पर लौटने से इनकार करते हुए कहा कि वे अपने प्लेटफॉर्म सोशल ट्रूथ को ही इन्जॉय कर रहे हैं और वहां से वापस लौटने का उनका कोई इरादा नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications