ChatGPT को टक्कर देने के लिए एलन मस्क ने लांच किया xAI, जानिए इससे जुड़ी सभी खास बातें
Elon musk, chatgpt, xai, Technology News, Elon Musk new company, xai and ChatGPT, open ai, Elon Musk XAI, Elon Musk xai, एलन मस्क, elon musk chatgpt, what is xai, owner of xai
दुनिया के सबसे रईस शख्स एलन एलन मस्क ने अपनी एक नई AI कंपनी लॉन्च की है। इस कंपनी का नाम xAI है। मस्क की इस नई कंपनी का उद्देश्य ब्रह्मांड की वास्तविक प्रकृति को समझना है।
कंपनी के बारे में इसकी वेबसाइट पर फिलहाल बहुत ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन ऐसा कहा गया है कि शुक्रवार को लाइव ट्विटर स्पेस चैट में इससे जुड़ी और ज्यादा जानकारी शेयर की जाएगी।

तकनीक की दुनिया में xAI में एक्स शब्द का मतलब 'एक्स्पेंडिबल' है, जिसका मतलब समझा जा सकने वाला आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस होता है। इससे इंसान को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा किए गए फैसले या भविष्यवाणियों के पीछे छिपे तर्कों को समझने में मदद मिलती है। हालांकि एलन मस्क की xAI में एक्स का क्या मतलब है ये हमें एलन मस्क ही बता सकते हैं।
अभी तक की जानकारी के मुताबिक xAI की टीम में फिलहाल एलन मस्क सहित 12 लोगों हैं। मस्क के अलावा के बाकी लोग कोडर और AI एक्सपर्ट्स हैं। ये डीपमाइंड, ओपन एआई, गूगल रिसर्च, माइक्रोसॉफ्ट रिसर्च आदि कंपनियों का हिस्सा रहे हैं।
xAI ने AI सेफ्टी सेंटर के प्रमुख शोधकर्ता डैन हेंड्रिक्स को भी सलाहकार के रूप में रखा है। हेंड्रिक्स फिलहाल सैन फ्रांसिस्को स्थित सेंटर फॉर एआई सेफ्टी को संभाल रहे हैं।
इसके अलावा टीम में युहुई वू, जिमी बा, क्रिस्चियन सजेगेडी, टोबी पोहलेन, काइल कोसिक, गुओडोंग झांग, मैनुअल क्रोइस, इगोर बाबुस्किन आदी शामिल हैं।
कंपनी का कहना है कि वह टेस्ला और ट्विटर सहित अन्य कंपनियों के साथ निकटता से काम करने की योजना बना रही है, जिसे X कॉर्प नामक इकाई में बदल दिया गया था।
एक ट्विटर स्पेस में मस्क ने कहा कि अगले पांच से छह साल में AI ह्यूमन इटेलिजेंस से आगे निकल जाएगा। मस्क ने कहा, अगर AI ने यूनिवर्स की वास्तविक प्रकृति को समझने की कोशिश की, तो AI सेफ्टी के दृष्टिकोण से यह वास्तव में सबसे अच्छी बात होगी।
आपको बता दें कि एलन मस्क कई मौके पर AI का विरोध कर चुके हैं। कुछ महीने पहले ही मस्क ने कहा था कि AI के विकास को रोक दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा था कि AI सेक्टर मानव सभ्यता के लिए खतरनाक है। इस सेक्टर को नियंत्रित किए जाने की जरूरत है।
xAI को अप्रैल में नेवादा में रजिस्टर किया गया था। हालांकि ये कंपनी 9 मार्च 2023 को ही बन चुकी थी। लेकिन उन्होंने इसे जानबूझ कर 12 अप्रैल 2023 को रजिस्टर्ज कराया। 12 जुलाई को किए गए एक ट्वीट में उन्होंने कहा था कि 7-12-23 जोड़ने पर 42 आता है। दरअसल एक साइंस फिक्शन फिल्म के मुताबिक 42 को जीवन, ब्रह्मांड से जुड़ी हर एक चीज का जवाब माना गया है।












Click it and Unblock the Notifications