दुनिया के सबसे अमीर शख्स Elon Musk ने किया दो शब्दों का ट्वीट, मालामाल हो गई ये छोटी कंपनी
Elon Musk Tweet: कोरोना महामारी की वजह से सभी के लिए साल 2020 काफी बुरा गया। कई कंपनियों का कारोबार इस वायरस ने चौपट कर दिया, तो वहीं लाखों कंपनियों पर ताला लटक गया। इसके बावजूद बीता साल टेस्ला (Tesla)और स्पेसएक्स (SpaceX) के सीईओ एलन मस्क (Elon Musk) के लिए अच्छा रहा। वो Amazon के फाउंडर जेफ बेजोस को पछाड़कर दुनिया के सबसे अमीर शख्स बने। सबसे अमीर शख्स का खिताब अपने नाम करने के बाद अब उनकी प्रसिद्धी भी बढ़ती जा रही है। हाल ही में उनके एक ट्वीट ने छोटी कंपनी को मालामाल कर दिया।

क्या था ट्वीट?
दरअसल नए साल पर Whatsapp ने अपनी प्राइवेसी पॉलिसी में बदलाव किया है। साथ ही साफ किया कि जो नई पॉलिसी को एक्सेप्ट नहीं करेंगे, उनकी सेवाएं 8 फरवरी से बंद कर दी जाएंगी। इसके बाद से लोग Whatsapp का बॉयकॉट कर रहे हैं। एलन मस्क को भी Whatsapp की नई पॉलिसी पसंद नहीं आई और उन्होंने इशारों ही इशारों में लोगों को दूसरे मैसेजिंग ऐप सिग्नल का इस्तेमाल करने को कहा। इसके लिए 7 जनवरी को उन्होंने ट्वीट किया- 'Use Signal'।

Signal Advance समझ बैठे लोग
एलन मस्क के ट्विटर पर 4 करोड़ से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। उनके इस इशारे को बहुत से लोग समझ नहीं पाए और वो Signal Advance के शेयर पर नजर गड़ा बैठे। फिर क्या देखते हुए देखते Signal Advance के शेयर आसमान छूने लगे। अमेरिकी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार (भारतीय समयानुसार) को Signal Advance के शेयर में 1100 प्रतिशत की तेजी देखी गई थी। इसके अलावा गूगल पर भी Signal Advance के बारे में काफी सर्च किया गया।
क्या है Whatsapp की नई पॉलिसी?
Whatsapp की नई पॉलिसी के तहत Facebook और इंस्टाग्राम का इंटीग्रेशन ज्यादा है। ऐसे में अब यूजर्स का डेटा फेसबुक के पास ज्यादा होगा। वहीं नई पॉलिसी में मैसेजिंग ऐप ने कहा कि यूजर वॉट्सऐप पर जो कंटेंट अपलोड, सबमिट, स्टोर, सेंड या रिसीव करते हैं, उनको यूज, रिप्रोड्यूस, डिस्ट्रीब्यूट और डिस्प्ले करने के लिए दुनियाभर में, नॉन-एक्सक्लूसिव, रॉयल्टी फ्री, सब्लिसेंसेबल और ट्रांसफरेबल लाइसेंस देते हैं। इससे यूजर को डर है कि उनका डेटा चोरी हो सकता है। इस वजह से लोग टेलीग्राम और सिग्नल नाम के मैसेजिंग ऐप का रुख कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications