Twitter पर अकाउंट वापसी के बाद भी ट्वीट नहीं कर रहे डोनाल्ड ट्रम्प, एलन मस्क ने दिया इसका जवाब

एलन मस्क ने कहा कि ट्रम्प के ट्वीट नहीं करने से वह परेशान नहीं हैं। मस्क ने कहा कि जरूरी ये है कि कानून या सेवा की शर्तों का उल्लंघन नहीं होने के बावजूद ट्विटर ने उनके अकाउंट पर प्रतिबंध लगाने की गंभीर गलती को सुधारा है।

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की बीते सप्ताह 22 महीने बाद ट्विटर पर वापसी हुई। ट्विटर ने ब्लू टिक के साथ उनका अकाउंट फिर से बहाल कर दिया गया। अब अमेरिकी राष्ट्रपति के ट्विटर अकाउंट बहाली के बाद एलन मस्क ने शुक्रवार को कहा कि उनके समर्थकों का यूएस कैपिटल पर हमला एक "गंभीर गलती" थी, जिसे ठीक किया जाना था, हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि ट्विटर पर हिंसा पर प्रतिबंध जारी रहेगा।

एलन मस्क ने चलाया था पोल

एलन मस्क ने चलाया था पोल

बीते साल जनवरी में कैपिटल हिंसा के बाद ट्विटर ने तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के अकाउंट को बैन कर दिया था। ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क ने इसे लेकर एक पोल भी कराया था जिसमें भारी संख्या में लोगों ने ट्रम्प की ट्विटर पर वापसी का समर्थन किया। इस आधार पर कंपनी के नए मालिक ने यह फैसला लिया और ट्रंप की ट्विटर पर वापसी हुई।

ट्रम्प ने ट्विटर पर लौटने से किया इन्कार

ट्रम्प ने ट्विटर पर लौटने से किया इन्कार

हालांकि ट्विटर पर अकाउंट रिस्टोर होने के बाद ट्रम्प ने फिर से वापसी से इंकार कर दिया। एक कार्यक्रम में इससे जुड़ा सवाल पूछे जाने पर डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा, 'मुझे वापसी का कोई कारण नजर नहीं आता दिख रहा है।' पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि 'वह अपने ट्रम्प मीडिया एंड टेक्नोलॉजी ग्रुप (TMTG) स्टार्टअप की ओर से विकसित ऐप 'ट्रूथ सोशल' पर बने रहेंगे, जिसका ट्विटर की तुलना में यूजर्स से बेहतर जुड़ाव है और यह अभूतपूर्व रूप से अच्छा कर रहा है।

एलन मस्क ने दिया जवाब

डोनाल्ड ट्रम्प के ट्विटर पर नहीं लौटने को लेकर एक सवाल के जवाब में एलन मस्क ने कहा कि ट्रम्प के ट्वीट नहीं करने से वह परेशान नहीं हैं। मस्क ने कहा कि जरूरी ये है कि कानून या सेवा की शर्तों का उल्लंघन नहीं होने के बावजूद ट्विटर ने उनके अकाउंट पर प्रतिबंध लगाने की गंभीर गलती को सुधारा है। मस्क ने आगे लिखा कि एक मौजूदा राष्ट्रपति को हटाकर अमेरिका के आधे हिस्से के लिए ट्विटर में सार्वजनिक विश्वास को कम कर दिया।

ट्विटर ने ट्रम्प को माना हिंसा का जिम्मेदार

ट्विटर ने ट्रम्प को माना हिंसा का जिम्मेदार

आपको बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के पक्ष में चुनाव के परिणाम नहीं आने पर जनवरी 2021 में उनके समर्थकों की भीड़ ने यूएस कैपिटल पर हमला कर दिया था। हिंसा करने वाले अपने समर्थकों को पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ने एक ट्वीट में क्रांतिकारी बताया था। इसके बाद ट्विटर ने डोनाल्ड ट्रम्प को इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का उपयोग कर भीड़ को उकसाने का दोषी माना था और उनके अकाउंट को प्रतिबंधित कर दिया था।

मैदान पर किया रनों की बौछार, अब इब्राहिम जादरान पर IPL ऑक्शन में हो सकती है पैसों की बारिश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+