‘मुझे शरम आ रही है...’ अमेरिका की महिला सांसद से एलन मस्क ने लिया पंगा! मेरे साथ ना करें फ्लर्ट
एलन मस्क और ट्वीटर इंक. कंपनी के बीच ट्वीटर प्लेटफॉर्म की बिक्री के लिए 44 अरब डॉलर में करार हो चुका है और इस साल अंत तक एलन मस्क के हाथों में मालिकाना हक आ जाएगा।
वॉशिंगटन, मई 01: ऐसा लगता है कि, इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला के मालिक एलन मस्क को खबरों में बने रहने की महारत हासिल है, इसीलिए हर दिन जब हम सोकर उठते हैं, तो पता चलता है, कि एलन मस्क फिर से सुर्खियां बटोर रहे हैं। एलन मस्क के ट्वीट्स पर लगातार नजर रखनी पड़ती है, कि भला वो अब कौन सा तूफान उठाने वाले हैं। एलन मस्क का अब अमेरिका की सांसद अलेक्जेंड्रिया ओकासियो-कोर्टेज के साथ विवाद शुरू हो गया है।

नये विवाद में एलन मस्क
अमेरिकी कांग्रेस सदस्य अलेक्जेंड्रिया ओकासियो-कोर्टेज़ और पिछले हफ्ते ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्वीटर को खरीदने वाले एलन मस्क के बीच ट्वीटर पर बहसबाजी हो गई है। एलन मस्क ने अमेरिकी सांसद अलेक्जेंड्रिया से कहा कि, प्लीज, मेरे साथ फ्लर्ट करना बंद करें, मुझे शरम आ रही है। दरअसल, ये पूरा विवाद उस वक्त शुरू हुआ, जब अमेरिका की महिला सांसद अलेक्जेंड्रिया ने एलन मस्क को लेकर ट्वीटर पर एक पोस्ट डाला था, जिसमें उन्होंने एलन मस्क की जमकर आलोचना करते हुए उन्हें एक अहंकारी अरबपति करार दिया है। अलेक्जेंड्रिया की इस ट्वीट के जवाब में एलन मस्क ने जो जवाब दिया है, वो खूब सुर्खियां बटोर रहा है।
एलन मस्क बनाम अलेक्जेंड्रिया
हालांकि, अमेरिका का महिला सांसद अलेक्जेंड्रिया ने अपने ट्वीट में एलन मस्क का नाम नहीं लिया था, लेकिन ट्वीट पढ़कर साफ जाहिर हो रहा था, कि ये निशाना एलन मस्क पर ही लगाया गया है। ट्वीट में अलेक्जेंड्रिया, जिन्हें एओसी के नाम से भी जाना जाता है, उन्होंने एक ट्वीट में अरबपति कारोबारी पर निशाना साधते हुए लिखा कि, "घृणा अपराधों में विस्फोट के बारे में सामूहिक रूप से तनाव से थक गए हैं, क्योंकि अहंकार की समस्या वाले कुछ अरबपति ने एक संचार मंच को नियंत्रित कर लिया है और उसने ऐसा इसलिए किया है, क्योंकि टकर कार्लसन या पीटर थिएल उसे डिनर पर ले गए और उसे स्पेशल फील कराया।' अलेक्जेंड्रिया के इस ट्वीट से साफ जाहिर होता है कि, निशाने पर एलन मस्क थे और एलन मस्क ने इसका बखूबी से जवाब भी दिया है।

‘फ्लर्ट करना बंद करो...शर्म आ रही’
अलेक्जेंड्रिया के इस ट्वीट पर एलन मस्क ने जबरदस्त प्रतिक्रिया देते हुए कहा, कि 'प्लीज, फ्लर्ट करना बंद कर दो, मुझे वाकई बहुत शरम आ रही है'। जिसपर अलेक्जेंड्रिया ने रिप्लाई करते हुए कहा कि, 'मैं मार्क जकरबर्ग के बारे में बात कर रही थी, लेकिन ठीक है।' उनके ट्विटर अकाउंट को फॉलो करने वालों के लिए एलोन मस्क का चुटकी लेना कोई नई बात नहीं है। वह अपनी राजनीतिक मान्यताओं को लेकर भी चुप नहीं हैं। इससे पहले एलन मस्क ने कहा था कि, 'मैं दक्षिणपंथियों का भी प्रशंसक नहीं हूं, लेकिन चलिए, नफरत कम करें और प्यार ज्यादा करें।' आपको बता दें कि, एलन मस्क ने जब से ट्वीटर खरीदा है, दुनियभार में वामपंथी मानसिकता वाले लोगों और नेताओं में भारी गुस्सा है, क्योंकि अभी तक यही देखा गया है, कि ट्वीटर ने तालिबान के नेताओं के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की, जबकि ट्रंप को ब्लॉक कर दिया।

एलन मस्क ने खरीद लिया ट्वीटर
एलन मस्क और ट्वीटर इंक. कंपनी के बीच ट्वीटर प्लेटफॉर्म की बिक्री के लिए 44 अरब डॉलर में करार हो चुका है, लेकिन एक सवाल अभी भी बना हुआ है, कि क्या ट्वीटर कंपनी का बोर्ड लीवरेज्ड बायआउट सौदे के लिए सहमति देगा। एलन मस्क को लेकर एक रहस्य अभी भी बना हुआ है, कि आखिर वो इस लेनदेन के लिए 21 अरब डॉलर के इक्विटी हिस्से को कैसे कवर करेंगे, जिसकी उन्होंने व्यक्तिगत रूप से गारंटी दी है? 50 साल के खरबपति कारोबारी एलन मस्क को ट्वीटर खरीदने के लिए 44 अरब डॉलर का पेमेंट करना है और एलन मस्क का वादा है, कि वो कैश में भुगतान कर ट्वीटर को खरीद लेंगे।












Click it and Unblock the Notifications