अपनी ही सौतेली बेटी के बच्‍चे के बाप बनने पर बोले खरबपति एलन मस्‍क के पिता- वो सोने आई, 'उसी पल' हो गई गलती

नई दिल्‍ली। अमेरिका के सबसे अमीर व्‍यक्तियों की लिस्‍ट में शामिल टेस्‍ला और स्‍पेस-एक्‍स कंपनियों के मालिक एलन मस्‍क के पिता एरोल मस्‍क ने अपनी सौतेली बेटी के बच्‍चे का बाप बनने के मामले में कुछ कहा है। एरोल ने एक अखबार से खास बातचीत में कह है कि ऐसा गलती से हुआ था। आगे की बात करने से पहले आपको बता दें कि 72 साल के एरोल के अपनी ही 30 साल की सौतेली बेटी जाना से संबंध थे। जाना ने एक बच्‍चे को जन्‍म दिया जो अब 10 महीने का हो चुका है। एलन अपने पिता के इस रिलेशन से खासा नाराज हैं और पिछले कई महीनों से उन्‍होंने उनसे बात तक नहीं की है। जब एलन के पिता ने जाना की मां से शादी की थी तब जाना की उम्र सिर्फ 4 साल थी। शादी के कुछ ही साल बाद दोनों का तलाक हो गया था।

जाना के ब्‍वॉयफ्रेंड ने उसे छोड़ दिया और उसी पल हो गई ये गलती

जाना के ब्‍वॉयफ्रेंड ने उसे छोड़ दिया और उसी पल हो गई ये गलती

अखबार से खासबीत में एरोल मस्‍क ने कहा है कि जाना को उसके ब्वॉयफ्रेंड ने घर से निकाल दिया था, तभी वह उनके पास आई और 'उस पल की गर्मी' की वजह से ये सबकुछ हुआ। डेली मेल में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, एलन मस्क के पिता ने कहा है कि जाना, उसका 10 महीने का बेटा और वे एक ही मकान में रहते हैं। परिवार केपटाउन के पास मौजूद शहर लान्गेबान में रहता है। एरोल का कहना है कि अब वे जाना के साथ रिलेशनशिप में नहीं हैं।

कोई भी बच्‍चा नहीं सुनना चाहेगा कि वो गलती से हुआ

कोई भी बच्‍चा नहीं सुनना चाहेगा कि वो गलती से हुआ

42 साल छोटी सौतेली बेटी से बच्चे का बाप बनने वाले एरोल ने रैपर्ट अखबार को कहा- मैं ये नहीं कहना चाहता कि ये गलती से हुआ, क्योंकि कोई भी बच्चा ये नहीं सुनना चाहता कि वे गलती से पैदा हुए। एरोल के अब कुल 6 बच्चे हो गए हैं। एरोल ने कहा कि यह एक शाम की बात है। जाना को ब्वॉयफ्रेंड ने घर से भगा दिया और वह मेरे साथ सोने आई। आपको समझना चाहिए मैं 20 साल से सिंगल हूं और मैं एक आदमी हूं जो गलतियां करता है।

एलन ने अपने पिता को बताया था खराब इंसान

एलन ने अपने पिता को बताया था खराब इंसान

एलन ने इससे पहले अपने पिता को बुरा और बेहद खराब इंसान बताया था। एलन ने कहा था कि आप जो भी बुरी चीज सोच सकते हैं, वो उन्होंने किया है। इस संबंध की वजह से एलन के परिवार में दिक्कतें आ गई हैं। वेबसाइट के मुताबिक अब एरोल और जाना के बच्चे की उम्र 10 महीने हो चुकी है। वेबसाइट से बातचीत में एलन के पिता एरोल ने कहा कि वो नाममात्र ही जाना की मां को याद कर पाते हैं।

जाना से संबंध ही बनी थी तलाक की वजह

जाना से संबंध ही बनी थी तलाक की वजह

एलन के पिता एरोल और जाना की मां 18 साल तक साथ रहे थे और दोनों के 2 बच्चे भी हुए थे। कहा जाता है कि तलाक की वजहों में जाना से संबंध भी था। जाना और एलन एक वक्त में साथ भी रहे हैं। जब उन्हें पिता से संबंध का पता चला तो वे काफी परेशान हुए।

जानिए कौन है एलन

जानिए कौन है एलन

साउथ अफ्रीका में जन्मे मस्क दुनिया के दिग्गज बिजनेसमैनों की लिस्ट में शामिल हैं. उनके पास अमेरिका, कनाडा और साउथ अफ्रीका की नागरिकता है. वो रॉकेट बनाने वाली कंपनी स्पेस एक्स के फाउंडर और चीफ डिज़ाइनर हैं. 28 साल की उम्र में उन्होंने पहली कंपनी x.com स्थापित की जो बाद में पेपैल के नाम से जानी गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+