23 साल छोटी लड़की से होटल में रोमांस करते दिखे Elon Musk, जानिए कौन हैं उनकी नई गर्लफ्रेंड?
अरबपति एलन मस्क अपनी नई गर्लफ्रेंड नताशा बैसेट के साथ रोमांस करते हुए नजर आए हैं। मस्क को नताशा के साथ फ्रांस में लंच डेट का आनंद लेते हुए देखा गया है।
पेरिस, 31 मईः दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति और ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क गर्लफ्रेंड के मामले में भी बेहद धनी इंसान हैं। कई सालों से उनकी प्रेम कहानियां गॉसिप बनती रही हैं। अब एलन मस्क एक बार फिर से अपनी नई गर्लफ्रेंड को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। अरबपति एलन मस्क अपनी नई गर्लफ्रेंड नताशा बैसेट के साथ रोमांस करते हुए नजर आए हैं। मस्क को नताशा के साथ फ्रांस में लंच डेट का आनंद लेते हुए देखा गया है।

लंच करते हुए आए नजर
दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क ने पिछले साल सितंबर में अपनी पुरानी गर्लफ्रेंड बेबी माम ग्रिम्स से ब्रेकअप किया था। इसका बाद मस्क और नताशा का प्यार इस साल फरवरी में परवान चढ़ना शुरू हुआ। हालांकि इन दोनों जोड़ों को सार्वजनिक जगहों पर कम ही देखा जाता है। इस बीच एलन मस्क फ्रांस के सेंट ट्रोपेज में अपनी नई प्रेमिका के साथ लंच करते हुए कैमरे में कैद हुए हैं। 50 वर्षीय मस्क अपनी 27 वर्षीय प्रेमिका के साथ यहां के आलीशान शेवल ब्लॉन्क होटल में पहुंचे थे। दोनों लंच करने के बाद एक-दूसरे के साथ समुद्र किनारे घूमते भी नजर आए।

अभिनेत्री हैं नताशा बैसेट
27 साल की नताशा ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में पली-बढ़ी हैं और 19 साल की उम्र में ड्रामा स्कूल में पढ़ने के लिए न्यूयॉर्क आ गईं। नताशा बैसेट ने सिर्फ 14 साल की उम्र में ही थियेटर के साथ काम करना शुरू कर दिया था और ऑस्ट्रेलियन थिएटर फॉर यंग पीपल के साथ रोमियो और जूलियट में वो मुख्य भूमिका निभा चुकी हैं। कई थियेटर शोज करने के बाद नताशा ने कई टीवी सीरिज में काम किया, जिसमें जोएल और एथन कोएन की 2016 की फ्लिक हेल! सीज़र शामिल हैं।

नई फिल्म में आने वाली हैं नजर
इसके साथ ही नताशा साल 2017 में ब्रिटनी स्पीयर्स की बायोपिक में भी मुख्य भूमिका निभा चुकी हैं। फिलहाल एलन मस्क की नई गर्लफ्रेंड नताशा बैसेट 'एल्विस' में नजर आने वाली हैं, जिसमें वो मशहूर गायब एल्सिव की पहली प्रेमिका का किरदार निभाएंगी। इस फिल्म में टॉम हैंक्स जैसे कलाकार भी काम कर रहे हैं। नताशा के साथी ऑस्ट्रेलियाई बाज लुहरमन द्वारा निर्देशित यह फिल्म 24 जून को रिलीज होने वाली है।

सबसे कम उम्र की गर्लफ्रेंड हैं नताशा
एलन मस्क की गर्लफ्रेंड की लिस्ट में नताशा सबसे कम उम्र की हैं। बतादें कि मस्क की गर्लफ्रेंड की सूची में एंबर हर्ड और ब्रिटिश अदाकारा तलुलाह रिले का नाम भी शामिल है। एलन मस्क की बात करें तो उन्होंने तीन बार शादी रचाई है, जिसमें से एक ही लड़की से उन्होंने दो बार शादी की थी। मस्क की 7 संतानें हैं, जिनमें छह लड़के और एक लड़की है। एलन मस्क की पहली पत्नी कैनेडियाई लेखिका जस्टिन विल्सन से पांच लड़के हैं। इनमें से दो बच्चे जुड़वां हैं।

साल 2000 में रचाई थी पहली शादी
विल्सन के साथ मस्क ने 2000 शादी रचाई थी। लेकिन साल 2008 में दोनों का तलाक हो गया। पहली पत्नी से तलाक लेने के बाद एलन मस्क ने दक्षिण अफ्रीकी मूल की अभिनेत्री तलुलाह रिले के साथ रिश्ता जोड़ा और करीब 5 सालों तक रिलेशनशिप में रहने के बाद वो अलग हो गये। वहीं, कनाडाई पॉप सिंगर ग्रीम्स को पहली बार एलन मस्क के साथ चीन दौरे के दौरान देखा गया था और दोनों करीब 3 सालों तक रिलेशनशिप में रहे। वहीं, साल 2017-18 में एलन मस्क का नाम एम्बर हर्ड के साथ भी जुड़ा, जो हॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री हैं, और फिलहाल चर्चित अभिनेता जॉनी डेप के साथ विवादों को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं।












Click it and Unblock the Notifications