डोनाल्ड ट्रम्प का ट्विटर एकाउंट रिस्टोर, मीम्स की बाढ़ आई, किसी ने खिलजी तो किसी ने बनाया शाहरुख खान

डोनाल्ड ट्रम्प की ट्विटर वापसी को लेकर ट्विटर पर भगदड़ मची हुई है। लोग उनसे जुड़े तमाम तरह के ट्वीट कर रहे हैं।

ट्विटर पर डोनाल्ड ट्रम्प पर लगे बैन को हटा लिया है। यानी कि एक बार फिर से डोनाल्ड ट्रम्प का ट्विटर एकाउंट चालू हो गया है। एलन मस्क के ट्विटर टेकओवर करने की खबरों के बाद यह सबसे अधिक पूछा जाने वाला सवाल बन गया था कि क्या ट्वीटर ट्रम्प पर लगा बैन हटाने वाली है और क्या पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की ट्विटर पर फिर से वापसी होगी?

डोनाल्ड ट्रम्प बोले- वापसी का मूड नहीं

डोनाल्ड ट्रम्प बोले- वापसी का मूड नहीं

इससे पहले शनिवार को एलन मस्क ने ट्रम्प की ट्विटर वापसी को लेकर एक पोल भी करवाया था। इस ट्विटर में पोल में लगभग डेढ़ करोड़ से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया था। इसमें ज्यादा लोगों ने ट्रंप की वापसी को लेकर वोट किया था। पोल रिजल्ट आने के बाद एलन मस्क ने घोषणा की वो डोनाल्ड ट्रम्प के ट्विटर अकाउंट को रिस्टोर कर रहे हैं। हालांकि ट्रम्प का एकाउंट रिस्टोर होने के बाद भी इस बात की संभावना कम ही है कि वे फिर से इस प्लेटफॉर्म पर वापसी करेंगे।

ट्रम्प बोले- अच्छा काम कर रहा ट्रूथ सोशल

ट्रम्प बोले- अच्छा काम कर रहा ट्रूथ सोशल

रिपब्लिकन यहूदी गठबंधन की वार्षिक नेतृत्व बैठक में एक पैनल द्वारा इससे जुड़ा सवाल पूछे जाने पर डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा, 'मुझे वापसी का कोई कारण नजर नहीं आता दिख रहा है।' पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि 'वह अपने ट्रम्प मीडिया एंड टेक्नोलॉजी ग्रुप (TMTG) स्टार्टअप की ओर से विकसित ऐप 'ट्रूथ सोशल' पर बने रहेंगे, जिसका ट्विटर की तुलना में यूजर्स से बेहतर जुड़ाव है और यह अभूतपूर्व रूप से अच्छा कर रहा है।

इंटरनेट पर आई मीम्स की बाढ़

हालांकि, डोनाल्ड ट्रम्प के जवाब के बाद भी लोगों को लग रहा है कि कभी न कभी वे ट्विटर पर जरूर वापसी करेंगे। वहीं डोनाल्ड ट्रम्प की ट्विटर वापसी को लेकर ट्विटर पर भगदड़ मची हुई है। लोग उनसे जुड़े तमाम तरह के ट्वीट कर रहे हैं।

एलन मस्क बने एनटीआर, ट्रम्प बने रामचरण तेजा

एक ट्विटर यूजर ने डोनाल्ड ट्रम्प को पॉपुलर फिल्म RRR के तौर पर दिखाया है। एलन मस्क बने एनटीआर, ट्रम्प बने रामचरण तेजा

डोनाल्ड ट्रम्प और बादशाह शाहरुख खान

डोनाल्ड ट्रम्प और बादशाह शाहरुख खान

पद्मावत वाले रणवीर सिंह

ये भी देख लीजिए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+