टेस्ला कंपनी के मालिक एलन मस्क ने एंडिवर ग्रुप से दिया इस्तीफा
वॉशिंगटन, 17 मार्च। टेस्ला कंपनी के संस्थापक एलन मस्क एंडिवर ग्रुप होल्डिंग्स के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर के पद से इस्थीपा देने जा रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार कंपनी की ओर से खुद इस बात की जानकारी दी गई है कि एनल मस्क बोर्ड ऑफ डायरेक्टर से बाहर जा रहे हैं। कंपनी की वार्षिक रिपोर्ट में इस बात की जानकारी दी गई है। रिपोर्ट के अनुसार एलन मस्क का इस्तीफा 30 जून 2022 से प्रभावी होगा।

एंडिवर के प्रवक्ता ने कहा कि हम एलन मस्क को उनकी उनकी प्रतिबद्धता के लिए धन्यवाद देते हैं, हमारी कंपनी के पहले साल में उनके योगदान के लिए हम उन्हें शुक्रिया कहते हैं, उन्होंने हमारे लंबी अवधि के गोल और रणनीति को तय करने में अहम भूमिका निभाई, खेल और मनोरंजन के क्षेत्र में मस्क ने हमे एक विजन दिया। हमे पता है कि एलन मस्क की मांग काफी ज्यादा है और उनके पास समय कम है, हमे जो मदद मस्क ने दी हम उसके लिए उन्हें शुक्रिया कहते हैं। कंपनी ने यह भी कहा है कि मस्क ने 12 मार्च को अपना इस्तीफा दे दिया था और इस इस्तीफे के पीछे किसी भी तरह का कोई विवाद नहीं है। बता दें कि एलन मस्क टेस्ला के संस्थापक हैं और इसके सीईओ भी हैं, वह स्पेसएक्स में चीफ इंजीनियर भी हैं।












Click it and Unblock the Notifications