तूफान के बाद से प्यूर्टो रिको में आए बिजली संकट का हुआ समाधान, टेस्ला के CEO ने की पहल
नई दिल्ली। प्यूर्टो रिको में तूफान मारिया के कारण वहां बिजली की जबरदस्ती संकट बनी हुई है। तूफान के कारण करीब 90 अरब डॉलर की सामग्री के नुकसान का अनुमान है। शुक्रवार शाम स्कॉट स्टाफ नामक एक व्यक्ति ने टेस्ला के सीईओ एलोन मस्क को ट्विटर पर टैग करते हुए कहा की शायद मस्क इस मामले में पहल करते हुए प्यूर्टो रिको के बिजली सिस्टम को सोलर और बैटरी सिस्टम से दोबारा बना सकते हैं।

इस ट्वीट का जवाब देते हुए मस्क ने कहा की टेस्ला ने दुनिया भर के बहुत सारे छोटे द्वीपों के लिए ऐसा किया है और यह प्यूर्टो रिको के लिए भी किया जा सकता है। मगर यह फैसला वहां की सरकार, साझेदार और प्यूर्टो रिको की जनता पर निर्भर होगा।
मस्क के ट्वीट का जवाब प्यूर्टो रिको के गवर्नर रिकार्डो रसेल ने दिया। उन्होंने लिखा - इस बारे में बात करते हैं। क्या आप दुनिया को टेस्ला टेक्नोलॉजी का दम दिखाना चाहते हैं? प्यूर्टो रिको आपका फ्लैगशिप प्रोजेक्ट हो सकता है। आपको बता दें कि तूफान मारिया के चलते प्यूर्टो रिको में अबतक 35 मौतें हो चुकी हैं। वहीं केवल लगभग छह प्रतिशत घरों में ही बिजली है।












Click it and Unblock the Notifications