Elon Musk: ट्रंप को मस्क की सीधी टक्कर, एलन ने किया नई राजनीतिक पार्टी बनाने का ऐलान, लोगों ने कहा-'जरूरी था'
Elon Musk Launches New Political Party: अमेरिका की सियासी गलियारों में उस वक्त हड़कंप मच गया जिस वक्त राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पूर्व सहयोगी और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने एक बड़ा ऐलान करके पूरी दुनिया को चौंका दिया। उन्होंने शुक्रवार को एक नई राजनीतिक पार्टी 'अमेरिका पार्टी' के गठन की घोषणा की है। उन्होंनें कहा कि 'उनकी ये पार्टी अमेरिका के लोगों को एक पार्टी सिस्टम से मुक्ति दिलाएगी।'
यह अप्रत्याशित घोषणा एलन मस्क और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच बढ़ते सार्वजनिक विवाद के बीच आई है। टेस्ला के सीईओ ने सोशल मीडिया पर लिखी अपनी पोस्ट में कहा है कि '2:1 के अनुपात से, आप एक नई राजनीतिक पार्टी चाहते हैं और आपको यह मिलेगी! आज, अमेरिका पार्टी आपको आपकी स्वतंत्रता वापस देने के लिए बनाई गई है।'

आपको बता दें कि मस्क ने ट्रंप के पुनर्निर्वाचन अभियान में करोड़ों डॉलर लगाए थे और ट्रम्प के डीओजीई का नेतृत्व भी किया था। हालांकि, इनके संबंध तब खराब हो गए जब ट्रंप ने एक व्यापक कर कटौती और व्यय विधेयक 'द वन बिग ब्यूटीफुल बिल' पर हस्ताक्षर कर दिया।
Trump ने दी थी Elon Musk को धमकी
जिसका मस्क ने कड़ा विरोध किया था, तनाव तब और बढ़ गया जब ट्रंप ने मस्क की कंपनियों को संघीय सब्सिडी में कटौती करने की धमकी दी। मस्क ने पहले कहा था कि 'वह एक नई राजनीतिक पार्टी शुरू करेंगे और उन विधायकों को हटाने के लिए पैसे खर्च करेंगे जिन्होंने विधेयक का समर्थन किया था।'
Elon Musk ने एक्स पर पोस्ट किया था पोल, पूछे थे जनता से सवाल
आपको बता दें कि मस्क ने 4 जुलाई को अमेरिकी स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान एक्स पर एक पोल पोस्ट किया था। जिसमें उन्होंने सवाल किया था कि- 'स्वतंत्रता दिवस पर यह पूछने का सबसे सही समय है कि क्या आप एकदलीय प्रणाली से स्वतंत्रता चाहते हैं?' क्या हमें अमेरिका पार्टी बनानी चाहिए?'
ये बदलाव जरूरी था', लोगों ने किया समर्थन
जिसमें 65.4% लोगों ने 'हां' में जवाब दिया था जबकि 34 प्रतिशत लोगों का उत्तर 'ना' था। हालांकि मस्क को काफी लोगों ने सपोर्ट किया है। एक यूजर ने लिखा था- 'ये बदलाव जरूरी था', तो किसी ने लिखा कि - 'इस घोषणा के जवाब हास्यप्रद हैं।'
कौन हैं Elon Musk , कितनी है नेटवर्थ?
एलन मस्क का पूरा नाम एलन रीव मस्क है, जो कि दुनिया के बहुत बड़े बिजनेसमैन हैं, उनका जन्म तो दक्षिण अफ्रीका में हुआ था लेकिन 2002 से उनके पास अमेरिकी नागरिकता है। मस्क को 2021 से दुनिया का सबसे धनी व्यक्ति माना जाता है। मई 2025 तक, फोर्ब्स के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति US$424.7 बिलियन थी।
विज्ञान और तकनीक की सीमाओं को तोड़ा
स्पेसएक्स (SpaceX), टेस्ला (Tesla), न्यूरालिंक (Neuralink) और द बोरिंग कंपनी (The Boring Company) जैसी कंपनियों के माध्यम से उन्होंने विज्ञान और तकनीक की सीमाओं को तोड़ा है।
एक नजर Elon Musk के अब तक के सफर पर
- 1995 में एलन मस्क ने अपने भाई के साथ मिलकर Zip2 नामक एक सॉफ्टवेयर कंपनी बनाई। । 1999 में Compaq ने इस कंपनी को करीब 307 मिलियन डॉलर में खरीद लिया।
- इसके बाद एलन ने X.com नामक एक ऑनलाइन पेमेंट कंपनी बनाई, जिसे बाद में PayPal कहा गया। 2
- 2002 में eBay ने PayPal को 1.5 बिलियन डॉलर में खरीद लिया।
- 2002 में एलन मस्क ने SpaceX की स्थापना की।
- 2004 में एलन मस्क ने इलेक्ट्रिक कार कंपनी Tesla Motors से जुड़ाव बढ़ाया और बाद में इसके CEO बने।












Click it and Unblock the Notifications