पैसा नहीं दिया, फिर भी नहीं हटा ब्लूटिक, इन हस्तियों का एलन मस्क अपनी जेब से कर रहे भुगतान

लेब्रोन जेम्स, स्टीफन किंग और विलियम सैटनर ब्लू टिक सब्सक्रिप्शन के घनघोर विरोधी माने जाते हैं। इन्होंने पहले ही ये घोषणा कर दिया था कि वे ब्लू टिक के लिए एक पैसा अदा नहीं करेंगे।

Elon Musk Is Personally Paying For Twitter Blue Subscription

आखिर जिसका अंदेशा था वह हो ही गया। ट्विटर पर ब्लू टिक हटने के बाद से सोशल मीडिया पर हंगामा मचा हुआ है। आम से लेकर खास तक जिन्होंने भी बिना पैसों के यानी कि लिगेसी वाले ब्लू टिक लिए हुए थे, उनका ब्लू टिक गायब कर दिया गया है।

जिन अकाउंट ने ट्विटर ब्लू प्लान के लिए भुगतान नहीं किया है उनके ब्लू टिक हटाए दिए गए हैं। नेता से लेकर अभिनेता और खिलाड़ी से लेकर पत्रकार हर कोई इसकी जद में आ चुका है। इससे पहले कंपनी के मालिक एलन मस्क ने इसका ऐलान कर दिया था।

एलन मस्क ने घोषणा की थी कि 20 अप्रैल के बाद केवल सब्सक्रिप्शन लिए जाने पर ही ब्लू टिक बरकरार रहेगा। जो सब्सक्रिप्शन नहीं लेंगे उनका ब्लू टिक हटा दिया जाएगा। मस्क ने आगे कहा था कि अगर ब्लू टिक चाहिए तो इसके लिए ब्लू प्लान लेना पड़ेगा।

हालांकि, इसके बाद भी कुछ ऐसी हस्तियां हैं जिन्होंने ट्विटर ब्लू प्लान के पैसे नहीं दिए हैं फिर भी उनके ट्विटर एकाउंट का ब्लू टिक अभी तक नहीं हटा है। इन मशहूर हस्तियों में बास्केटबॉल स्टार लेब्रोन जेम्स, लेखक स्टीफन किंग, एक्टर विलियम सैटनर आदि के नाम शामिल हैं।

बास्केटबॉल स्टार लेब्रोन जेम्स, विलियम सैटनर और स्टीफन किंग ने तो सार्वजनिक रूप से घोषणा भी कर दिया था कि वे ब्लू टिक के लिए एक भी पाई खर्च नहीं करेंगे। इसके बावजूद दिख रहा है कि उनके ब्लूटिक चेकमार्क अभी भी बरकरार हैं।

इसका खुलासा तब हुआ जब अमेरिकी लेखक स्टीफन किंग ने ट्विटर पर लिखा, "मैंने ट्विटर ब्लू के लिए पैसे नहीं दिए हैं, इसके बावजूद मेरा ट्विटर अकाउंट कहता है कि मैंने ट्विटर ब्लू को सब्सक्राइब कर लिया है, जबकि मैंने नहीं किया है।

स्टीफन किंग के इस सवाल का जवाब देते हुए, खुद मस्क ने हाथ जोड़ने वाले इमोजी के साथ कहा, "आपका स्वागत है। नमस्ते।" बाद में एक अलग ट्वीट में एलन मस्क ने यह सूचित किया गया कि वह कुछ मशहूर हस्तियों के ट्विटर ब्लू सब्सक्रिप्शन के 'व्यक्तिगत रूप से भुगतान' कर रहे हैं।

ट्विटर प्रमुख ने पुष्टि की कि वह विलियम शैटनर, स्टीफन किंग और लेब्रोन जेम्स के खातों के ब्लूटिक सत्यापन बैज के लिए भुगतान कर रहे हैं। इसके साथ ही ट्विटर डेली न्यूज ने खुलासा किया है कि एलन मस्क ने कुछ हस्तियों को फ्री ब्लू सब्सक्रिप्शन की पेशकश की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+