एलन मस्क ने की हदें पार, कुत्ते को बना दिया Twitter का नया CEO! तारीफ करते हुए कही ये बात

मस्क ने ट्वीट करके ये भी बताया है कि ये बाकी कई दूसरे लोगों से अच्छा है। एलन मस्क के इस ट्वीट को पढ़कर ऐसा लगा रहा है कि उन्होंने यह तंज पराग अग्रवाल को चिढ़ाने के लिए किया है।

elon musk twitter ceo dog

Image: Elon musk

पिछले साल Twitter खरीदने के बाद से एलन मस्क ने इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में कई सारे बदलाव किये हैं। कई सारी छंटनी करने और रेवेन्यू का खाका तैयार करने के बाद एलन मस्क अब ट्विटर सीईओ की जिम्मेदारी से मुक्त हो जाना चाहते हैं। एलन मस्क ने पहले भी कई बार कहा है कि उन्हें ट्विटर सीईओ की तलाश है, यानी वो अपना सीईओ पद छोड़ना चाहते हैं। इस बीच उन्होंने एक नए ट्विटर सीईओ की घोषणा कर दी है।

पराग अग्रवाल को चिढ़ाया?

ये नया ट्विटर सीईओ कोई इंसान नहीं बल्कि एक कुत्ता है। इसके बारे में उन्होंने ट्वीट कर बताया है। ये मस्क का पालतू कुत्ता फ्लोकी है। मस्क ने ट्वीट करके ये भी बताया है कि ये बाकी कई दूसरे लोगों से अच्छा है। एलन मस्क के इस ट्वीट को पढ़कर ऐसा लगा रहा है कि उन्होंने यह तंज पराग अग्रवाल को चिढ़ाने के लिए किया है। उन्होंने एक के बाद एक कई ट्वीट किए हैं। आपको बतादें कि एलन मस्क ने 44 बिलियन डॉलर में ट्विटर डील पूरी करने के बाद पराग अग्रवाल सहित कईयों की कंपनी से छुट्टी कर दी थी।

बताई नए सीईओ की खूबियां

एलन मस्क ने अपने पालतू कुत्ते के बारे में लिखा है कि ये नंबर के साथ बहुत अच्छा है। जबकि एक अन्य फोटो में मस्क ने अपने कुत्ते के स्टाइल वाली फोटो डालकर उसकी प्रशंसा की है। एक फोटो में कुत्ते ने 'सीईओ' लिखी टीशर्ट तक पहन रखी है। जबकि एक फोटो में उनका कुत्ता सीईओ की टेबल पर चश्मा पहने बैठा नजर आ रहा है। एलन मस्क द्वारा पोस्ट की गई इन तस्वीरों को लोग इस पर तरह-तरह के रिएक्शन भी दे रहे हैं।

मस्क ने किए कई सारे किए ट्वीट

उसके सामने टेबल पर ट्विटर सीईओ को लेकर डॉक्यूमेंट भी दिख रहे हैं। इसमें paw प्रिंट्स भी दिख रहे हैं। उसके टेबल पर एक छोटा सा लैपटॉप भी मौजूद है जिसपर ट्विटर का लोगो बना हुआ है। एलॉन मस्क ने अपने कुत्ते की दूसरी फोटो भी शेयर की है, जिसमें उसने टाई भी लगा रखी है और उसके टेबल पर कई डॉक्यूमेंट्स पड़े हुए हैं।

Recommended Video

      Twitter के CEO Elon Musk ने Aliens को लेकर किया ऐसा Tweet, क्या लिख दिया ऐसा | वनइंडिया हिंदी

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+