ट्विटर डील होल्ड करने के बाद एलन मस्क को मिला नोटिस
वॉशिंगटन, 15 मई। एलन मस्क ने हाल ही में सोशल मीडिया कंपनी ट्विटर को 44 बिलियन डॉलर में खरीदा है। लेकिन अब इस पूरे मामले में एक नया मोड़ आ गया है। मस्क पर ट्विटर की लीगल टीम ने नॉनडिस्क्लोजर अग्रिमेंट के उल्लंघन का आरोप लगाया है। दरअसल हाल ही में मस्क ने एक ट्वीट करके ट्विटर के सैंपल साइज की जानारी दी थी और बताया था कि ट्विटर पर स्वचालित यूजर्स के चेक करने के लिए सैंपल साइज 100 यूजर्स का होता है। मस्क ने ट्वीट करके लिखा, ट्विटर की लीटम टीम ने एक शिकायत की है कि मैंने एनडीए का उल्लंघन किया है, मैंने उनका सैंपल साइज सार्वजनिक किया है।

मस्क ने ट्वीट कर खड़ा किया सवाल
मस्क ने एक और ट्वीट करके ट्विटर के संचालकों पर निशाना साधा, उन्होंने कहा कि एक कोई भी समझदार रैंडम सैंपलिंग की प्रक्रिया ठीक है, लेकिन बहुत से लोग अगर इस तरह के परिणाम इस सैंपल साइज से हासिल कर रहे हैं तो इससे क्या सामने आ रहा है। यह आंकड़ा आखिर आपको क्या बता रहा है। मैंने 10 सैंपल साइज लिए, क्योंकि यही ट्विटर कहता है, 5 फीसदी ऊपर या नीचे के नतीजे फेक हो जाते हैं।
Recommended Video
क्या है पूरा विवाद
बता दें कि इससे पहले मस्क ने एक ट्वीट करके ट्विटर की डील को होल्ड पर डाल दिया था। जिसके बाद कंपनी के शेयर 20 फीसदी गिर गए। मस्क ने ट्वीट करके लिखा ट्विटर डी फिलहाल अस्थायी रूप से होल्ड पर है। उन्होंने इसी सैंपल साइज का उदाहरण देते हुए इस डील को होल्ड पर रखा है। जब एक यूजर ने पूछा कि क्या आप इसे थोड़ा विस्तार में बता सकते हैं तो उन्होंने कहा कि मैंने 100 लोगों का सैंपल साइज लिया क्योंकि ट्विटर यही कहता है। डील होने के बाद जो फाइलिंग सामने आई है उसमे कहा गया है कि 5 फीसदी यूजर्स ट्विटर के फेक हैं। ऐसे में कंपनी के मूल्यांकन पर फर्क पड़ेगा, जिससे इस डील पर असर पड़ सकता है। माना जा रहा है कि एलन मस्क इस डील को कम करना चाहते हैं।
5 फीसदी यूजर फर्जी
दरअसल एलन मस्क ने ट्विटर की सैंपल साइज पर सवाल खड़ा किया है। दरअसल ट्विटर ने एक फाइलिंग में जानकारी दी थी कि उनके प्लेटफॉर्म पर सिर्फ 5 फीसदी फर्जी अकाउंट है। ट्विटर पर 22.9 करोड़ यूजर हैं। हालांकि कंपनी ने कहा था कि यह सिर्फ अनुमान है। एलन मस्क शुरुआत से ही ट्विटर पर फर्जी अकाउंट को लेकर सवाल खड़ा कर रहे हैं और वह कहते आए हैं कि ट्विटर के साथ डील होती है तो वह फर्जी अकाउंट को खत्म करेंगे।
डील पड़ी खटाई में
बता दें कि ट्विटर की डील अगर रद्द होती है तो ट्विटर कंपनी के दाम काफी कम हो जाएंगे और नए निवेशक इसे मौजूदा कीमत से कम कीमत पर खरीदने की कोशिश करेंगे। वहीं डील को रद्द करने पर एलन मस्क को एक भारी भरकम कीमत चुकानी होगी। लेकिन बता दें कि अभी मस्क और ट्विटर के बीच डील खत्म नहीं हुई है, अभी अस्थायी रूप से यह रुकी है। माना जा रहा है कि कुछ अड़चने हैं, जिसके बाद यह डील पूरी तरह से फाइनल हो जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications