क्या मैनचेस्टर यूनाइटेड खरीद रहे हैं Elon Musk? Twitter डील फेल होने के बाद एक और ऐलान

मैनचेस्टर यूनाइटेड विश्व के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉल क्लबों में से एक रहा है और ये क्लब रिकॉर्ड 20 बार इंग्लैंड में चैंपियन रह चुका है। इसके साथ ही क्लब प्रतियोगिता यूरोपीय कप भी तीन बार जीत चुका है।

वॉशिंगटन, अगस्त 17: ट्विटर डील फेल होने के बाद दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क ने एक और बड़ा ऐलान किया है और एलन मस्क के नये ऐलान के बाद इंटरनेट कनफ्यूज हो गया है, कि आखिर एलन मस्क वास्तव में चाहते क्या हैं? एलन मस्क ने खुद ट्वीट करते हुए इस बात का ऐलान किया है, कि वो फुटबॉल लीग मैनचेस्टर यूनाइटेड खरीद रहे हैं।

मैनचेस्टर यूनाइटेड खरीद रहे मस्क?

मैनचेस्टर यूनाइटेड खरीद रहे मस्क?

एलन मस्क ने जो ट्वीट किया है, उसमें उन्होंने लिखा है, कि 'मैं मैनचेस्टर यूनाइटेड खरीद रहा हूं, आपका स्वागत है।' इससे पहले एलन मस्क ने इसी तरह से सोशल नेटवर्किग प्लेटफॉर्म ट्विटर को भी खरीदने का ऐलान किया था, लेकिन वो डील फेल गया, जिसके खिलाफ ट्विटर ने एलन मस्क को कोर्ट में घसीटा है और अब एलन मस्क ने कहा है, कि वो इंग्लिश फुटबॉल क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड खरीद रहे हैं। एलन मस्क ने जो ट्वीट किया है, उसमें उन्होंने लिखा है, कि 'ये साफ करने के लिए है, कि हैं लेफ्ट की तरफ आधा रिपल्बिकन पार्टी को सपोर्ट करता हूं और राइट की तरफ आधा डेमोक्रेटिक पार्टी को सपोर्ट करता हूं। इसके अलावा इसके अलावा, मैं मैनचेस्टर यूनाइटेड को खरीद रहा हूं आपका स्वागत है।"

एलन मस्क के ट्वीट पर सस्पेंस

एलन मस्क के ट्वीट पर सस्पेंस

एलन मस्क अपने ट्वीट्स को लेकर कितने गंभीर हैं, यह तो कोई नहीं जान सकता लेकिन इस खबर के संकेत ने मैनचेस्टर यूनाइटेड को गुलजार कर दिया है। हाल के वर्षों में मैनचेस्टर क्लब के खेल काफी खराब प्रदर्शन रहा है और मैनचेस्टर यूनाइटेड के फैन्स लगातार इस क्लब से अपील कर रहे हैं, कि वो अमेरिकी मालिक ग्लेज़र परिवार से बाहर आ जाए और इस बीच ही एलन मस्क ने ये ऐलान कर दिया है। वहीं, एलन मस्क का ये ट्वीट काफी वायरल हो रहा है और लोग कई तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। हालांकि, अभी तक फुटबॉल क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड की तरफ से एलन मस्क के इस ऐलान को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन इस प्रतिष्ठित क्लब के फैन्स में काफी उत्सुकता भर गई है, कि क्या एलन मस्क मैनचेस्टर यूनाइटेड को खरीदने जा रहे हैं?

मैनचेस्टर यूनाइटेड को जानिए

आपको बता दें कि, मैनचेस्टर यूनाइटेड विश्व के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉल क्लबों में से एक रहा है और ये क्लब रिकॉर्ड 20 बार इंग्लैंड में चैंपियन रह चुका है। इसके साथ ही विश्व में सबसे प्रतिष्ठित माने जाने वाले क्लब प्रतियोगिता यूरोपीय कप भी तीन बार जीत चुका है। हालांकि, पिछले कुछ सालों से मैनचेस्टर यूनाइटेड के प्रदर्शन का ग्राफ लगातार नीचे गया है और इस क्लब के फैन्स ने इसके अमेरिकी मालिक ग्लेजर के खिलाफ भारी प्रदर्शन किए हैं। आपको बता दें कि, ग्लेजर ने मैनचेस्टर यूनाइटेड को साल 2005 में 790 मिलियन पाउंड यानि 955.51 मिलियन डॉलर में खरीदा था। वहीं, अगर इस क्लब की व्यापारिक पूंजी की बात करें, तो एलन मस्क के ऐलान से पहले तक मैनचेस्टर यूनाइटेड की व्यापारिक पूंजी करीब 2.08 अरब डॉलर थी, जिसमें अब भारी उछाल आने की संभावना जताई जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+